Move to Jagran APP

दवा लेने जा रहे भाई बहन को कार ने मारी टक्कर, बहन की मौत Shahjahanpur News

तिलहर थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार भाई बहन को कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बहन की मौके पर ही मौत हो गर्इ जब‍क‍ि भाई घायल हो गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 03:03 PM (IST)
दवा लेने जा रहे भाई बहन को कार ने मारी टक्कर, बहन की मौत Shahjahanpur News
दवा लेने जा रहे भाई बहन को कार ने मारी टक्कर, बहन की मौत Shahjahanpur News

जेएनएन, शाहजहांपुर : तिलहर थाना क्षेत्र के पास बाइक सवार भाई बहन को कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बहन की मौके पर ही मौत हो गर्इ, जब‍क‍ि भाई घायल हो गया। घटना उस समय घटी जब बाइक सवार दवा लेने लखीमपुर जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

loksabha election banner

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के सौंधा गांव में रहने वाले भूपेंद्र व दीपक अपनी बहन गुड्डी देवी 30 को बाइक से लेकर निकले थे। भूपेंद्र दवा लेने के लिए लखीमपुर जनपद के सल्लिया गांव जा रहा था। जो जंग बहादुर जंग थाने के अंतर्गत आता है।                                                                                    

बाइक सवार जैसे ही तिलहर थाना क्षेत्र के बंथरा गांव के पास पहुंचे, तभी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठी गुड्डी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। भूपेंद्र व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।                                                                                                                          

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पडे़ दोनो घायलों को जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटी की मौत की खबर मिलने पर घर के सदस्यों में कोहराम मचा हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.