Loksabha Election 2019: कैबिनेट मंत्री ने कहा, कुछ राजनीतिक घरों में मना आतंकी मारे जाने का शोक
आतंकवादी पाकिस्तान में मारे जाते है लेकिन शोक देश के कुछ राजनीतिक घरों में होता है। यह बात नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कही।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 03:18 PM (IST)
जेएनएन, बरेली : आतंकवादी पाकिस्तान में मारे जाते है लेकिन शोक देश के कुछ राजनीतिक घरों में होता है। वही लोग अब एयर स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। भाजपा विकास और मोदी की छवि के नाम पर चुनाव लड़ रही है। यह बात नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कही।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आए नगर विकास मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो 70 साल में खाता नहीं खुलवा पाए वो अब गरीबों के खातों में पैसा डलवाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों का कर्जा माफ करने की बात कहने वालों की हकीकत राजस्थान और मध्यप्रदेश के किसानों से पूछो। जो वायदा पूरा होने का इंतजार कर रहे है। गठबंधन से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि यह लूट-खसोट के लिए बना है। चुनाव बाद हकीकत सामने आ जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें