Move to Jagran APP

सुहागरात वाले दिन दूल्हे ने लीं ताकत की दवाएं, दुल्हन पहुंच गई अस्पताल

शादी के बाद दूल्हे ने ताकत की दवाएं लेना शुरू कर दीं।

By Edited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 12:49 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 07:10 PM (IST)
सुहागरात वाले दिन दूल्हे ने लीं ताकत की दवाएं, दुल्हन पहुंच गई अस्पताल
सुहागरात वाले दिन दूल्हे ने लीं ताकत की दवाएं, दुल्हन पहुंच गई अस्पताल

जेएनएन, बरेली : शादी के बाद दूल्हे ने ताकत की दवाएं लेना शुरू कर दीं। उसका नतीजा यह हुआ कि दुल्हन अस्पताल पहुंच गई। उसके ऑपरेशन की नौबत आ गई। हालत से गुस्साए दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे व उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। लड़का परिवार समेत फरार है। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है।

loksabha election banner

शेरगढ़ के एक ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी 21 फरवरी को देवरनिया के युवक से की थी। 22 फरवरी को दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। आरोप है कि सुहागरात वाले दिन दूल्हे ने ताकत की दवा खाकर नवविवाहिता से अप्राकृतिक संबंध बनाए। सनकी दूल्हे ने यह कृत्य सिर्फ एक बार नहीं किया। लगातार अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। इससे नवविवाहिता की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि नवविवाहिता के विरोध करने पर पति मुंह में कपड़ा ठूंस देता था। एक दो बार पिटाई भी की। ससुराल वाले भी खामोश रहे। नवविवाहिता की हालत जब ज्यादा बिगड़ गई तब उसने अपने मायके फोन किया। जिस पर उसके भाई ससुराल पहुंचे। बहन की हालत देख उन्होंने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मामला थाने तक पहुंच गया। मायके वाले लड़की को ले आए। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसका आपरेशन करने को कहा है।

घटना गंभीर, अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला

घटना गंभीर है। नवविवाहिता का करीब एक सप्ताह तक ससुराल में उत्पीड़न ही हुआ। प्रथम दृष्टया मामला दहेज का नहीं, अप्राकृतिक संबंध बनाने का है। लोकेश शरण, इंस्पेक्टर महिला थाना

सेक्स एजुकेशन के अभाव में ऐसी घटनाएं

हेमा खन्ना मनोवैज्ञानिक हेमा खन्ना का कहना है कि इस तरह के एक-दो केस उनके पास आए हैं। ऐसी घटनाएं तभी होती हैं जब लड़का व लड़की को सेक्स की जानकारी नहीं होती। इसके लिए बेहद जरूरी है कि दोनों की शादी से पहले व बाद में काउंसलिंग की जाए। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में लड़कियां सहे नहीं, बल्कि मुखर होकर विरोध करें। जब तक वह शर्म के कारण खामोश रहेंगी तब तक उनका शोषण होता रहेगा। वहीं, वे लड़के ही ताकत की दवा का प्रयोग करते हैं जो खुद को मानसिक रूप से कमजोर समझते हैं। उन्हें इसके तमाम साइड इफेक्ट पता नहीं होते। अगर लड़के को यह समझाया जाए तब वह दवा लेना छोड़ सकता है। इसके साथ मोबाइल पर पोर्न फिल्में व अश्लील बेवसाइट देखकर भी लोग इस तरह की हरकतें करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.