बीसलपुर में पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, मचा हड़कंप Pilibhit News
बीसलपुर में रहने वाली एक किशोरी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों सहित ग्रामीणों को साेमवार की सुबह किशोरी की लाश घर के बाहर एक पेड़ पर लटकती मिली।
जेएनएन, पीलीभीत : बीसलपुर में रहने वाली एक किशोरी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों सहित ग्रामीणों को साेमवार की सुबह किशोरी की लाश घर के बाहर एक पेड़ पर लटकती मिली। जिससे क्षेत्रीय लोगो मे हंड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोरी की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरु कर दी है।
खाना खाने बाद सोने चली गई थी किशोरी : बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सफौरा में रहने वाले रामकृष्ण की 17 वर्षीय पुत्री आरती रविवार की देर रात्रि खाना खाने के बाद सोने चली गई। सुबह जब परिजन जागें तो उन्हें आरती घर पर दिखाई नहीं दी। जिस पर परिजन उसे खोजने के लिए घर से बाहर निकले। घर से कुछ ही दूरी पर उसका शव पेड़ पर लटकते मिला।
दादी ने जताई किशोरी की हत्या की आशंका : मृतका की दादी कोकिला देवी ने बताया कि आरती रात 11 बजे तक मोबाइल फोन चलाती रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरती की किसी ने हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगी स्थिति : घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बीसलपुर प्रवीण सिंह मलिक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस किशोरी के आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। उसका कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।