Move to Jagran APP

दस साल की दुल्हन बोली पहनाया था लहंगा, सजधज कर आया था लड़का Bareilly News

दुनियादारी की समझ से अंजान दस साल की दुल्हन ने बाल विवाह जैसी कुरीति की हकीकत खोलकर रख दी। मासूम ने बताया कि परिजनों ने उसे लहंगा पहनाया था

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 01:42 PM (IST)
दस साल की दुल्हन बोली पहनाया था लहंगा, सजधज कर आया था लड़का Bareilly News
दस साल की दुल्हन बोली पहनाया था लहंगा, सजधज कर आया था लड़का Bareilly News

बरेली, जेएनएन : दुनियादारी की समझ से अंजान दस साल की दुल्हन ने बाल विवाह जैसी कुरीति की हकीकत खोलकर रख दी। मासूम ने बताया कि परिजनों ने उसे लहंगा पहनाया था, इसके साथ ही लड़का भी सजधज के आया था। बाल कल्याण समिति के सामने हकीकत रखते ही दोनों के परिजनों ने बच्चों की शादी कराने की गलती मान ली। जिसके बाद अब बाल कल्याण समिति अपनी रिपोर्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेजेगी। 

loksabha election banner

बुजुर्गो की इच्छा पर किया था आयोजन 

समिति के सदस्य डाक्टर डीएन शर्मा के सामने सोमवार को लड़के और लड़की सहित उनके परिजन पेश हुए। लड़के और लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने बुजुर्गो की इच्छा के चलते शादी का आयोजन किया था। बुजुर्ग चाहते थे कि उन्हीं के सामने शादी हो जाए तो अच्छा है। हालांकि यह सांकेतिक था।

परिजन बोले, इसलिए कराए साढे़ तीन फेरे 

परिजनों ने माना कि उन्होंने कम उम्र में दोनों की शादी का आयोजन करके गलती की है। लड़के के पिता का कहना है कि उन्होंने तय किया था कि वह गौना तभी करेंगे जब लड़का-लड़की दोनों शादी के लायक यानी बालिग हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि लड़के और लड़की के फेरे भी साढ़े तीन ही हुए है।

मासूम बच्ची बोली, सजधज कर आया था लड़का 

जब लड़की से पूछा गया तो उसने बताया कि उसको लहंगा पहनाया गया था और लड़का भी सजधज कर आया था। बच्ची के इतना बताने पर ही मामला खुलकर सामने आ गया। जिसके बाद परिजन बाल विवाह के मामले में एक के बाद एक परते खुलती चली गई। 

यह है पूरा मामला 

फरीदपुर के इनायत पुर में कुछ दिनों पहले गांव में चोरी छिपे 10 साल की लड़की का 12 साल के लड़के के साथ विवाह कराया था। जिसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। जिसके बाद लड़का लड़की सहित उसके परिजनों काे बाल कल्याण सम‍ित‍ि के सामने पेश किया गया था। 

 बाल विवाह मामले में दोनों चारों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने माना है कि गलती हुई है। मामले की रिपोर्ट तैयार करके प्रोबेशन अधिकारी को भेजेंगे। - डीएन शर्मा, सदस्य, बाल कल्याण समिति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.