Move to Jagran APP

Weather: चुनावी सरगर्मी के बीच पारा पहुंचेगा 40, दिन में होगा गर्मी का अहसास

मौसम का मिजाज शहर में अब गर्म रहेगा।

By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 09:39 AM (IST)
Weather: चुनावी सरगर्मी के बीच पारा पहुंचेगा 40, दिन में होगा गर्मी का अहसास
Weather: चुनावी सरगर्मी के बीच पारा पहुंचेगा 40, दिन में होगा गर्मी का अहसास

जेएनएन, बरेली : मौसम का मिजाज शहर में अब गर्म रहेगा। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। इससे धूप में तेजी बढ़ेगी, जिससे गर्मी भी बढ़ती जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के संकेत नहीं है। आसमान बिलकुल साफ रहेगा। अब धूप में तेजी बढ़ती जाएगी, जिससे लोगों को दिन में गर्मी का अहसास होगा। अधिकतम तापमान भी अगले सप्ताह तक 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में हवाओं का रुख उत्तर पश्चिम दिशा से रहेगा। हवाओं में नमी रहेगी। इससे रात का मौसम दिन की अपेक्षा थोड़ा ठंडा रहेगा। हालांकि दो दिन पहले हुई बारिश के कारण तापमान अचानक नीचे आ गया और इससे किसानों को भी मुसीबत हुई। मई के दूसरे सप्ताह में हवाओं के गर्म होने के आसार हैं। तभी लू भी चलना शुरू होगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम में ठंड रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाले दिनों में तापमान का पूर्वानुमान

दिनांक      अधिकतम     न्यूनतम

20 अप्रैल      35           20

21 अप्रैल      36           21

22 अप्रैल      38           23

23 अप्रैल      40           25

24 अप्रैल      40          25

25 अप्रैल      40          25

(तापमान डिग्री सेल्सियस में, पूर्वानुमान मौसम विभाग की वेबसाइट से लिया गया है।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.