Move to Jagran APP

बरेली में लड़की जैसी शक्ल से परेशान किशोर ने उठाया ये कदम, हैरान रह गए सभी

शक्ल लड़कियों जैसी लगती है। जिसके कारण सब उसका मजाक बनाते है। उस पर टिप्पणी करते हैं। छात्र ने लड़कियाें व किन्नर की तरह आदतें होने का भी जिक्र किया है।

By Edited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 02:20 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 09:56 AM (IST)
बरेली में लड़की जैसी शक्ल से परेशान किशोर ने उठाया ये कदम, हैरान रह गए सभी
बरेली में लड़की जैसी शक्ल से परेशान किशोर ने उठाया ये कदम, हैरान रह गए सभी

बरेली, जेएनएन । उत्तर प्रदेश के बरेली मेें रहने वाले एक किशोर ने लड़की जैसी शक्ल से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया कि सभी हैरान रह गए। अपनी शक्ल और अन्य कुदरती कारणों के चलते समाज में उपहास का पात्र बने इस किशोर ने आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही उसने अपनी पीड़ा को सुसाइड नोट के जरिए व्यक्त किया। इस मामले में पुलिस अब उन लोगोें के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मृतक किशोर के पिता से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

loksabha election banner

यह दुखद घटना सुभाषनगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत नेकपुर की है। जहां रहने वाले छात्र कार्तिक 16 ने अपने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को कार्तिक के छोटे भाई ने दी। मामले कीे जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट पड़ा मिला। जिसमें छात्र ने अपनी मौत का कारण लिखते हुए अपनी पीड़ा भी व्यक्त की है।

पुलिस के अनुसार छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी शक्ल लड़कियों जैसी लगती है। जिसके कारण सब उसका मजाक बनाते है। उस पर टिप्पणी करते हैं। छात्र ने लड़कियाें व किन्नर की तरह आदतें होने का भी जिक्र किया है। जिसके कारण उसे भी लगने लगा कि वह लड़की है या किन्नर। बस इसी बात से परेशान हो कर छात्र ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से परिजन काफी परेशान है।

दसवीं का छात्र नही समझ सका कुदरत का गणित

यूं तो शक्ल, काया, रंग आदि सभी कुदरत से जन्म के साथ ही मिलते है। इसके अलावा शरीर में होने वाले परिवर्तन के लिए कई कारण जिम्मेदार होते है। चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों की मानें तो पुरुषों में आने वाले स्त्री के गुण या फिर स्त्रियों में आने वाले पुरुषों के गुणों के पीछे शरीर में होने वाला रासायनिक परिवर्तन प्रमुख कारण है। जिसे हारमोनल चेंजिस भी कहा जाता है। दरअसल मनुष्य के शरीर में स्त्री व पुरुष दोनो के ही हारमोन समान रूप से विद्यमान होते है। इनमें से जो हारमोन अधिक प्रभावी होते है उनके लक्षण मनुष्य में प्रभावी तौर पर दिखने लगते है।

इस मामले में सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि मृतक किशोर के पिता की तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई करेंगे। हालांकि पुलिस को अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.