Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022 : प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद बोले, बड़े अंतर से विधानसभा चुनाव 2022 जीतेगी भाजपा

UP Assembly Election 2022 प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को शाहजहांपुर के प्रसाद भवन पर जनता दरवार लगाया। जिसमे लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की।उन्होंने कहा भाजपा अब बड़े अंतर से चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 10:20 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 10:20 AM (IST)
UP Assembly Election 2022 : प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद बोले, बड़े अंतर से विधानसभा चुनाव 2022 जीतेगी भाजपा
प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद का फाइल फोटो।

बरेली, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को शाहजहांपुर के प्रसाद भवन पर जनता दरवार लगाया। जिसमे लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में अब समय बहुत कम बचा है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अब तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब बड़े अंतर से चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक लोगों तक किया जाए।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार जरूरतमंदों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की ट्वीट के माध्यम से शुभकामनाएं दी। इसके अलावा अपने समर्थक प्रशांत कठेरिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर विधायक मानवेंद्र सिंह, पूर्व सभासद सुशील दीक्षित, कौशल मिश्र, विनीत मिश्र, भूपेंद्र सिंह भन्नू, विश्वदीप अवस्थी, अमित वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

भाकियू ने किया सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सीआे कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सोलर पावर प्लांट लगा रही कंपनी के प्रबंधन पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। यूनियन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव को संबोधित ज्ञापन सीओ वीएस वीर कुमार को दिया। बताया खुटार थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा बिजौरिया में सोलर एनर्जी प्लांट लगा रही कंपनी के प्रबंधक संतोष पी नारायन ने सोलर पैनल के पोल लगाकर चकमार्ग पर रास्ता बंद कर दिया है। जिसे कब्जा मुक्त कराने की मांग की। एक सप्ताह में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान अनिल सिंह यादव, श्रीकृष्ण जाटव, ज्ञानेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, वीरेंद्र शर्मा, बाबूराम, सुखविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.