Bareilly Crime : बरेली में तमंचा दिखाकर किशोरी से घर के दरवाजे पर छेडख़ानी Bareilly News
घर के दरवाजे पर खड़ी एक किशोरी से पड़ोसी ने छेडख़ानी की। चिल्लाती हुई किशोरी घर के अंदर भागी। आरोपित घर के अंदर घुस गया।
बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime : इज्जतनगर में अपने घर की दहलीज पर खड़ी एक किशोरी के साथ आरोपिताें ने तमंचे के बल पर छेड़खानी की। इसके साथ ही बचाने आई किशोरी की बहन के साथ मारपीट करने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर आरोपिताें के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घर के अंदर घुसा आरोपित
घर के दरवाजे पर एक किशोरी खडी थी। इसी दौरान पडोसी ने छेड़खानी करने की कोशिश की। जिस पर किशोरी घर के अंदर भागी। पीडित किशोरी के परिजनों का आरोप है कि आरोपित उसके पीछे घर के अंदर घुस आया। जिस पर किशोरी ने उसका विरोध किया। जिस पर आरोपित ने तमंचे के बल पर किशोरी के कपडे़ फांड दिए। ये देख उसे बचाने के लिए पीडिता की मां आैर बहन दौड़ी।
आरोपित ने लाठी से तोड़ा हाथ
जैसे ही किशोरी को बचाने के लिए उसकी बहन ने इसका विरोध किया। आरोप है कि आरोपितों ने लाठी से हमला कर दिया। जिस पर बडी बहन आरोपिताें से उलझ गई। आरोपितों ने लाठी से वारकर उसका हाथ तोड दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडिता के पिता ने बताया कि वह सुबह घर के अंदर नाश्ता कर रहा था। जबकि उसकी बेटी घर के दरवाजे पर खडी थी। पीडित के पिता ने पड़ोसी नन्हेवाला पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपित अपने भाई पप्पू व टैनी के साथ तमंचा और डंडा लेकर घर अंदर घुस आए थे। पुलिस आरोपितो की तलाश कर रही है।
क्षेत्रवासियों में भी है दहशत
नबालिग के साथ घर में घुसकर छेडखानी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अब अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे है। हांलाकि घटना के बाद से पीडित परिवार के लोग भी दहशत में है। वहीं घटना के बाद से आरोपित फरार है।