Move to Jagran APP

Corona Positive Case : कंट्रोल रुम से पहुंची टीम ने शुरु किया सेनिटाइजेशन, फैला सन्नाटा Bareilly News

कोरोना पॉजिटिव केस के मिलते ही पुलिस ने सुभाष नगर पुलिया सहित अन्य रास्तों को सील कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के घर कंट्रोल रुम से टीम भी पहुंच गई है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 01:18 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 02:15 PM (IST)
Corona Positive Case : कंट्रोल रुम से पहुंची टीम ने शुरु किया सेनिटाइजेशन, फैला सन्नाटा Bareilly News
Corona Positive Case : कंट्रोल रुम से पहुंची टीम ने शुरु किया सेनिटाइजेशन, फैला सन्नाटा Bareilly News

 बरेली,  जेएनएन : कंट्रोल रूम की टीम ने क्वरंटाइन करने की कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र को सेनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया हैं। टीम कोरोना पॉजिटिव केस के घर के आस पास के एरिये को सेनिटाइज कर रही है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में सन्नाटा फैल गया है। लोगों में भी दहशत हैं। 

loksabha election banner

सशंकित हो रहे लोग : कोरोना की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोग सशंकित हो रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में कई तरह की चर्चाए भी चल रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम लोगों को जानकारी दे रही है कि वह अपने घरों से बाहर न निकले। इसके अलावा पुलिस ने भी काफी सख्ती कर दी हैं। 

 कोरोना पॉजिटिव केस के मिलते ही पुलिस ने सुभाष नगर पुलिया सहित अन्य रास्तों को सील कर दिया है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव के घर कंट्रोल रुम से टीम भी पहुंच गई है। जिसने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी हैं। 

कंट्रोल रुम से पहुंची टीम ने कोरोना पॉजिटिव के घर के मुख्य गेट पर कोविड 19 चस्पा किया हैं। जिसमें प्रवेश न करने सहित क्वरंटाइन किए जाने की बात भी अंकित है। इसके अलावा टीम ने आस पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी सर्तक रहने को कहा है। 

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। लोग दहशत में है। सुभाष नगर काफी भीड भाड वाला क्षेत्र है। टीमें अब उन लोगों की तलाश कर रही हैं जो लोग इन संपर्क में आए हैं। जिससे और लोगों को सुरक्षित किया जा सकें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.