Tantra Ke Gan : बरेली में जिनका कोई नहीं उनके है ये 'बजरंगी भाईजान', जानिए कैसे
Tantra Ke Gan News सिने स्टार सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान तो याद ही होगी। फिल्म में बजरंगी भाईजान उर्फ पवन का किरदार निभा रहे सलमान खान को एक बच्ची मिलती है जो अपनों से बिछड़ जाती है।
बरेली, जेएनएन। Tantra Ke Gan News: सिने स्टार सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान तो याद ही होगी। फिल्म में बजरंगी भाईजान उर्फ पवन का किरदार निभा रहे सलमान खान को एक बच्ची मिलती है जो अपनों से बिछड़ जाती है।पवन उस बच्ची को उसके स्वजनों से मिलाने के लिए पाकिस्तान तक चले जाते हैं। अगर याद हो तो यह फिल्म 2015 में आई थी।
लेकिन बरेली के पशुपति विहार में रहने वाले शैलेश यही काम पिछले सात सालों से कर रहे हैं। वह नेपाल समेत अन्य देशों के रहने वाले अपनों से बिछड़े लोगों को मिला चुके हैं। इन सात सालों में वह अलग अलग देश, राज्य और जिलों के चार सौ से अधिक लोगों को उनके परिवारों से मिला चुके हैं।
ऐसे हुई शुरूआत : शैलेश शर्मा एक साइकलॉजिस्ट हैं। उन्होंने यह कार्य रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान ही शुरू कर दिया था। इसके बाद जब मेंटल हॉस्पिटल में इंटर्नशिप किया तो उन्हें समझ आया कि अपनों से बिछड़ने वालों में ज्यादातर मानसिक रोगी या अनाथ होते हैं।
इस पर वह बेसहारा, परेशान या मांगने वाले लोगों को मिलते तो पहले उनका इलाज कराते है। कई अनाथ लोगों को अनाथालय पहुंचाया। मानसिक मंदित लोगों को अस्पताल में इलाज कराया। अगर उनका कोई अपना हुआ तो ढूंढ कर मिलवा भी चुके हैं।
हो गए थे संक्रमित : बीते दिसंबर माह में मानसिक मंदित महिला मिली, जिसे उपचार के लिए लाए तो वह संक्रमित थी। इस पर अपना टेस्ट कराया तो वह भी पॉजिटिव मिले। इस दौरान महिला अस्पताल में है लेकिन वह होम आइसोलेशन के दौरान उसके अपनों को ढूंढने के प्रयास में जुटे रहे। बाद में रिपोर्ट निगेटिव आने पर महिला के परिजनों को ढूंढ निकाला और उसे उन्हें सौंप दिया।