Swami Shyamacharya News : पीलीभीत में गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्यामाचार्य बोले- गोवंश की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं
Swami Shyamacharya News पीलीभीत के पूरनपुर में महर्षि दयानंद आर्य समाज धर्मशाला में राष्ट्रीय गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्यामाचार्य महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर और तहसील के पदाधिकारियों को पद ग्रहण कराया गया।
बरेली, जेएनएन। Swami Shyamacharya News : पीलीभीत के पूरनपुर में महर्षि दयानंद आर्य समाज धर्मशाला में राष्ट्रीय गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्यामाचार्य महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर और तहसील के पदाधिकारियों को पद ग्रहण कराया गया। साथ ही गोवंश पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से गोवंश की स्थिति में सुधार करना, गोशालााओं की देखरेख, समाज के हर व्यक्ति को गौ सेवा के लिए प्रेरित करना आदि के लिए जागरूक किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जो व्यक्ति ग शब्द में विश्वास रखता है वह गौ, गंगा, गीता, गायत्री पर खरा उतरता है।
हिंदुत्व यही कहता है। उन्होंने कहा कि गोवंश की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री की मुख्य प्राथमिकता गो रक्षा, गो सेवा की यदि कोई उपेक्षा करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश दुबे, अनिल सिंह, डा.तेजबहादुर सिंह तेजू, दिनेश कश्यप, रामबाबू राठौर, पवन शुक्ला, दिनेश कुमार, कुलदीप सनाढ्य, रजत कुमार, अमन सक्सेना, संजीव सक्सेना, ओमपाल सिंह, मोनू गुप्ता, पीयूष, राजकमल, एड. अमिताभ मिश्र, त्रिभुवन शर्मा आदि मौजूद रहे।