अपना घर ही नहीं संभाल पा रही शिवसेना: सुरेश खन्ना
महाराष्ट्र में मचे सियाासी घमासान पर वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शिवसेना अपना घर संभाल नहीं पा रही है। पार्टी नेतृत्व इसके लिए दूसरों पर (भाजपा) आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां के विधायकों ने जो रोष व्यक्त किया है पार्टी नेतृत्व को उसे देखना चाहिए।
शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता: महाराष्ट्र में मचे सियाासी घमासान पर वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शिवसेना अपना घर संभाल नहीं पा रही है। पार्टी नेतृत्व इसके लिए दूसरों पर (भाजपा) आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां के विधायकों ने जो रोष व्यक्त किया है पार्टी नेतृत्व को उसे देखना चाहिए। जिन्हें बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया गया उन्हें अपने विधायकों का सम्मान रखना चाहिए था।
खन्ना निवाजपुर मे नेचुरोपैथी पंचकर्म हेल्थ केयर सेंटर के शुभारंभ व शहर के रायल पन्ना होटल में किताब का विमोचन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। केंद्रीय व्यय विभाग के प्रधानमंत्री मुफ्त अनाज योजना के आगे वितरण से वित्तीय बोझ बढ़ने के सवाल पर खन्ना ने कहा कि भाजपा की नीति व नीयत साफ है। प्रदेश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। इसलिए जहां जरूरत होगी वहां योजना लागू की जाएगी। इससे पहले वित्तमंत्री ने सेंटर में नेचुरोपैथी, आयुर्वेद पंचकर्म, फिजियोथेरेपी आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह, डा. अमित सिंह, डा. नमिता सिंह, अनिल सिंह चौहान, मोहित सिंह, विम्मी सैनी, आनंद वर्मा, नीता सिंह, भरत, सरोज आदि मौजूद रहे।