शाहजहांपुर मेंं महिला ने लखनऊ मेल के आगे कूदकर दी जान, जानिये क्या रही आत्महत्या करने की वजह
Woman Committed Suicide by Train महिला ने गुरुवार सुबह लखनऊ मेल के आगे कूदकर जान दे दी। महिला पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान रह रही थी। लोको पायलट की सूचना पर शव को ट्रैक से हटाकर संचालान शुरू कराया गया।
बरेली, जेएनएन। Woman Committed Suicide by Train : महिला ने गुरुवार सुबह लखनऊ मेल के आगे कूदकर जान दे दी। महिला पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान रह रही थी। लोको पायलट की सूचना पर शव को ट्रैक से हटाकर संचालान शुरू कराया गया। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी निवासी शीला देवी के पति नंदकिशोर फेरी लगाकर बर्तन बेचते थे। छह माह पहले नंदकिशोर की मौत हो गई थी। तब से वह कालोनी निवासी पप्पू के मकान में किराये पर रह रही थी।
गुरुवार सुबह करीब पांच बजे शीला किसी को बिना कुछ बताए घर से निकल आई थी। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर रेलवे ओवरब्रिज के पास दिल्ली से लखनऊ जा रही लखनऊ मेल के आगे लेट गई। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पप्पू व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने शव की शिनाख्त की। जीआरपी चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि लोको पायलट ने सूचना दी थी कि महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली है। शव को समय से ट्रैक से हटवा दिया कर रेल संचालन शुरू कराया गया।
ग्राहकों से धोखाधड़ी कर सिम बेचने वाला गिरफ्तार : ग्राहकों की आइडी से धोखाधड़ी कर दो सिम जारी कराकर बिक्री करने वाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो एक्टिवेट सिम व मोबाइल भी बरामद हुए है। क्षेत्र के कटिया कम्मू गांव निवासी सज्जन खां की कम्मू तिराहे पर दुकान है। जहां वह सिम कार्ड बेचता था।रोजा क्षेत्र के ही वाजिदपुर गांव निवासी हसीबुल्ला ने बुधवार को थाने में शिकायती पत्र दिया था। जिसमे उन्होंने सज्जन पर एक आइडी पर दो सिम एक्टिवेट कर बेचने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब जांच पड़ताल की तो शिकायत सही मिली। पुलिस ने सज्जन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने ग्राहकों की आइडी पर दो सिम एक्टिवेट कर बेचने की बात को स्वीकार कर लिया। कहा जिन लोगों को तकनीकी जानकारी नहीं होती है उनकी आइडी से दो सिम आसानी से जारी करा लेते थे। सीओ सदर प्रवीण कुमार ने बताया कि अब तक कितने लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी की जा चुकी है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि उनके सिम बंद कराए जा सके।