अचानक छत से गिरी विवाहिता की दर्दनाक मौत, Bareilly News
बहेड़ी थाना क्षेत्र के अंर्तगत संदिग्ध हालातों में दो मंजिला मकान की छत से गिरकर एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 07:10 PM (IST)
जेएनएन, बरेली : बहेड़ी थाना क्षेत्र के अंर्तगत संदिग्ध हालातों में दो मंजिला मकान की छत से गिरकर एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से जहां परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार को दोपहर एक विवाहिता दो मंजिला इमारत की छत से अचानक गिर गई। जिससे क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग काे लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की गंंभीरता के देखते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें