Subhash Chandra Bose Jayanti :12 साल से जिस प्रतिमा पर किया जा रहा था माल्यार्पण, अब उसकी होगी स्थापना
सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने अपने साथियों के साथ जाकर शनिवार को सैन्ट राम स्वरूप कान्वेंट प्रेमनगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बरेली, जेएनएन। पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने अपने साथियों के साथ जाकर शनिवार को सैन्ट राम स्वरूप कान्वेंट प्रेमनगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2006 में उनके द्वारा कान्वेंट प्रांगण में स्थापना के लिए नेताजी की मूर्ति जयपुर से मंगवाई गई थी परन्तु नगर निगम से अनुमति न मिलने के कारण मूर्ति स्थापित नहीं हो सकी। तब से कायस्थ महासभा व कान्वेंट परिवार संयुक्त रुप से 12 वर्षों तक हर वर्ष नेताजी जयंती पर इसी मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे हैं।अन्त में सभासद गौरव सक्सेना की पहल पर सर्वसमाज के सहयोग से दो वर्ष पूर्व नेताजी की आदमकद मूर्ति स्थापित हो सकी। उन्होंने बताया कि जयपुर से मंगवाई गई मूर्ति की स्थापना शीघ्र ही महाशय राम स्वरूप जूनियर हाई स्कूल, भूड़ बरेली में करवायेंगे। सक्सेना ने नेताजी जयन्ती को पराक्रम दिवस घोषित करने के लिए केन्द्र सरकार को साधुवाद दिया।