ब्रेकिंग न्यूज :स्वाइन फ्लू से उप निबंधक की मौत, बरेली के अस्पताल में चल रहा था इलाज
जिले की मिलक तहसील में तैनात उप निबंधक डॉ. विवेक शुक्ला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उनका करीब 15 दिन से बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा था।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 12:40 PM (IST)
जेएनएन,बरेली: रामपुर की मिलक तहसील में तैनात उप निबंधक डॉ. विवेक शुक्ला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। उनका करीब 15 दिन से बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह पांच बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ. शुक्ला की करीब डेढ़ साल पहले यहां तैनाती हुई थी।
उनका परिवार बरेली के करघना चौकी के पास रहता है। उनके पति शशिकांत तिवारी बरेली में ही वरदान कोचिंग सेंटर चलाते हैं। 15 दिन पहले उन्हें बुखार आया था। पहले उन्होंने स्थानीय चिकित्सक को दिखाया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। बाद में वह बरेली चली गई। वहां राममूर्ति अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया था। डॉक्टरों ने उन्हें स्वाइन फ्लू होना बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें