Move to Jagran APP

Student Politics : तहसील स्तर पर एबीवीपी कर रही काम, बना रही नई कार्यकारिणी

Student Politics चुनाव और छात्र राजनीति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानि एबीवीपी अब तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। जिसके चलते पदाधिकारियों को नियुक्त कर नई कार्यकारिणी भी गठित कर रही है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:18 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 09:18 AM (IST)
Student Politics : तहसील स्तर पर एबीवीपी कर रही काम, बना रही नई कार्यकारिणी
Student Politics : तहसील स्तर पर एबीवीपी कर रही काम, बना रही नई कार्यकारिणी

बरेली, जेएनएन। Student Politics : चुनाव और छात्र राजनीति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानि एबीवीपी अब तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। जिसके चलते पदाधिकारियों को नियुक्त कर नई कार्यकारिणी भी गठित कर रही है। इसी क्रम में एबीवीपी ने फरीदपुर की तहसील में जहां नई कार्यकारिणी का गठन किया है। वहीं शाही में भी पदाधिकारियों को मनोनीत किया है।

prime article banner

सी. ए. एस. इण्टर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। नवीन कार्यकारिणी में शुभांकर मिश्रा को तहसील संयोजक, रचित शर्मा को नगर मंत्री व सीएएस इण्टर कॉलेज के सहायक अध्यापक गिरीश चन्द्र शर्मा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी।इसके अतिरिक्त समीर वर्मा को तहसील सह-संयोजक, विनायक शंखधार, युवराज मिश्रा, विष्णु पांडेय, देव जायसवाल व हर्षित अगवाल को नगर मंत्री बनाया गया।

अंकित यादव को नगर आंदोलन प्रमुख व अनिरुद्ध मिश्रा और माहिनूर पठान को नगर सह-आंदोलन प्रमुख बनाया गया। साथ ही अन्य विभिन्न दायित्वों की घोषणा हुई। जिला संयोजक अनिल गंगवार ने विद्यार्थी परिषद का परिचय देते हुए छात्रों को राष्ट्रहित में सदैव अग्रणी रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज मिश्रा, गौरव राठौर,पुष्पेंद्र शर्मा, अभय चौहान, शिवम इत्यादि उपस्थित रहे।

शाही में सरस्वती खिलौना बाबा मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शाही इकाई की बैठक का आयोजन हुआ। जिला संयोजक अनिल गंगवार व तहसील संयोजक विनोद शर्मा की मौजूदगी में पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें तहसील सह संयोजक दीपक रस्तोगी,नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी हिमांशु रस्तोगी,सह मीडिया प्रभारी उदित रस्तोगी,नगरमंत्री कुलदीप,आंदोलन प्रमुख हर्षित शर्मा,व सह आंदोलन प्रमुख पुनीत सिंह को पदाधिकारी बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.