Move to Jagran APP

Strictness : Naac के लिए 53 कॉलेजों को नोटिस, बोले कब तक करा लेंगे निरीक्षण Bareilly News

बरेली-मुरादाबाद मंडल के 53 डिग्री कॉलेजों को उच्च शिक्षा विभाग ने नैक मूल्यांकन को लेकर नोटिस जारी किया है। इसमें 24 सरकारी जबकि 29 एडेड कॉलेज शामिल हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 09:12 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 05:44 PM (IST)
Strictness : Naac के लिए 53 कॉलेजों को नोटिस, बोले कब तक करा लेंगे निरीक्षण Bareilly News
Strictness : Naac के लिए 53 कॉलेजों को नोटिस, बोले कब तक करा लेंगे निरीक्षण Bareilly News

जेएनएन, बरेली : बरेली-मुरादाबाद मंडल के 53 डिग्री कॉलेजों को उच्च शिक्षा विभाग ने नैक मूल्यांकन को लेकर नोटिस जारी किया है। इसमें 24 सरकारी जबकि 29 एडेड कॉलेज शामिल हैं। शुक्रवार को सरकारी कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी गई है जबकि शनिवार को एडेड कॉलेजों को नैक से जुड़ी सारी जानकारी पेश करनी होगी।

loksabha election banner

आखिर कब तक करा लेंगे निरीक्षण 

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की सख्ती का असर दिखने लगा है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा विभाग ने नैक मूल्यांकन को लेकर गंभीरता दिखाते हुए कॉलेजों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 53 कॉलेजों को नोटिस जारी कर उनसे पूरी रिपोर्ट तलब की गई है। उनसे पूछा गया है कि आखिरकार कब तक वह नैक का मूल्यांकन करवा लेंगे।

कॉलेजों से पूछा अब तक का स्टेटस                                                                                          अभी तक क्या स्टेटस है, तैयारियां कहां तक पहुंची और किस तरह से तैयारियां की जा रही हैं। अगर कोई शासन स्तर पर दूर होनी है तो उसका भी विवरण पेश किया जाए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि कॉलेजों से सारी जानकारी लिखित उपलब्ध कराने को कहा गया है।

निजी कॉलेजों को भी दी चेतावनी

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि निजी कॉलेजों को भी इसके लिए चेतावनी दी गई है। उनसे जल्द से जल्द नैक मूल्यांकन कराने के लिए कहा गया है। अगर कोई नहीं कराता है तो उसकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.