Move to Jagran APP

अखिलेश को रोकने पर भड़के सपाई, सीएम का पुतला फूंकने पर मुकदमा

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव को मंगलवार को प्रयागराज नहीं जाने दिया गया।

By Edited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 01:22 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 01:22 AM (IST)
अखिलेश को रोकने पर भड़के सपाई, सीएम का पुतला फूंकने पर मुकदमा
अखिलेश को रोकने पर भड़के सपाई, सीएम का पुतला फूंकने पर मुकदमा
जेएनएन, बरेली: पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव को मंगलवार को प्रयागराज नहीं जाने दिया गया। उन्हें अफसरों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। इससे भड़के सपाइयों ने यहां भी विरोध प्रदर्शन किया। अयूब खां चौराहा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुतला भी फूंका। पुतला फूंकने वाले सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोपहर को तमाम पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पर इकट्ठे हुए। आपात बैठक बुलाई गई। जिसके बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद के नेतृत्व में सपाई प्रदर्शन करते हुए अयूब खां चौराहा पहुंचे। वहां पुलिस पहले ही पहुंच चुकी थी। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले सपाइयों ने आनन-फानन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। इसके बाद चौराहा पर ही धरना देकर बैठ गए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसी राजनीति कर रही है। गठबंधन से सूबे में भाजपा का सफाया होने के आसार हैं, जिससे भाजपा घबरा गई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष समेत 40 सपाइयों पर रिपोर्ट बाद में कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला फूंकने पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा शाम को साढ़े सात बजे किला क्रासिंग पर सपा नेता गजनफर अली, कल्लू उर्फ नौशाद कुरैशी, शाकिर के अलावा 7-8 लोगों ने सरकार का पुतला फूंकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद दरोगा मुकेश कुमार ने पुतला छीन लिया। किला थाने में दारोगा मुकेश कुमार की तरफ से उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सड़कों पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोकने से साफ हो गया है कि गठबंधन को जो बढ़त दिखाई जा रही है, उससे भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन होगा। अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात: पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि कहा कि ाजपा सरकार में हालात अघोषित इमरजेंसी जैसे हैं। भाजपा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकप्रियता से घबरा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह गलती से सपा के इरादे और मजबूत हुए हैं। सपाई विरोध जारी रखेंगे। राष्ट्रपति से की प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी ओपी वर्मा को सौंपा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में रोकने पर रोष जताया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.