Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बरेली के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद, देंगे चुनाव में जीत का मूल मंत्र

SP National President Akhilesh Yadav News सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जनवरी को बरेली आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री यहां मंडल भर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वह एक रात शहर में रुकेंगे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:58 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बरेली के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद, देंगे चुनाव में जीत का मूल मंत्र
कार्यकर्ताओं से संवाद करने बरेली आएंगे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, देंगे चुनाव में जीत का मंत्र

बरेली, जेएनएन। SP National President Akhilesh Yadav News : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जनवरी को बरेली आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री यहां मंडल भर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वह एक रात शहर में रुकेंगे। कार्यक्रम के लिए पीलीभीत बाईपास रोड पर लान तय करने में पदाधिकारी जुटे हैं। करीब सवा साल पहले अखिलेश यादव रामपुर से लौटते हुए शहर आए थे।

loksabha election banner

सपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 

उन्होंने यहां एक दिन सर्किट हाउस में रुककर पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं से मुलाकात की थी। अब वह 21 जनवरी को शहर पहुंचने वाले हैं। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनके दौरे को गोपनीय रखने को कहा है। प्रचार-प्रसार करने को भी मना किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शहर में सपा का तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

कार्यकर्ताओं को चुनाव में देंगे जीत का मंत्र 

यह 21 से 23 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 जनवरी को सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र भी देंगे। दूसरे दिन वह लौट जाएंगे। कार्यशाला सुबह से शाम तक कई सत्रों में होगी। कार्यक्रम को सपाइयों ने पीलीभीत बाईपास पर बड़े व कवर्ड लॉन की तलाश शुरू कर दी है। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। लखनऊ से कार्यक्रम जारी होते ही बता दिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.