Move to Jagran APP

सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021 : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे राजनीति की क्लास, कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021 सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं ही कार्यकर्ताओं की चुनावी क्लास लेंगे। वह कार्यकर्ताओं को चुनाव जिताने संबंधी टिप्स भी देंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की क्लास में कार्यकर्ता मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 06:56 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 05:20 PM (IST)
सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 2021 : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे राजनीति की क्लास, कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स
सपा के कार्यक्रम में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे कार्यकर्ता

बरेली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार को  हो गया। पीलीभीत बाइपास स्थित हवेली लॉन में  सुबह से ही सपा कार्यकर्ताओंं का जुटना शुरु हो गया था। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दूर से आए सपा  कार्यकर्ताओं को पास न मिलने के कारण प्रवेश नहीं मिल पाया। हालात ये रहे कि कार्यक्रम स्थल के बाहर ही सपा कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ जमा रही। गौरतलब है कि सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं ही कार्यकर्ताओं की चुनावी क्लास लेंगे। वह कार्यकर्ताओं को चुनाव जिताने संबंधी टिप्स भी देंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की क्लास में कार्यकर्ता मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। 

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष का हो रहा इंतजार 

मंडलीय सम्मेलन में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष को शिरकत करना है लेकिन दोपहर 12 बजे से प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच सके थे। सपा कार्यकर्ता सहित कई पदाधिकारी उनके आने का इंतजार कर रहे है। हालांकि गोपनीयता बनाए रखने के लिए  कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगा  रखी है। 

मंडल भर के कार्यकर्ता होंगे शामिल  

सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। मंडल की 25 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को डेलीगेट्स बनाया गया है। कार्यशाला में उन्हें तीनों दिन ट्रेनिंग दी जाएगी। अलग-अलग सत्रों में चलने वाले इस कार्यक्रम में लखनऊ के शीर्ष पदाधिकारी आकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दूसरे या तीसरे दिन आने की संभावना है। इस बाबत सपा के पदाधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.