ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस भर्ती के दौरान पकड़ा गया सॉल्वर, ब्लूटूथ डिवाइस से कर रहा था नकल
सुभाष नगर के प्रयागो इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती के दौरान एक सॉल्वर पकड़ा गया। ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से वह नकल कर रहा था।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 02:42 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 02:42 PM (IST)
बरेली(जेएनएन)। सुभाष नगर के प्रयागो इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती के दौरान एक सॉल्वर पकड़ा गया। ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से वह नकल कर रहा था। साॅल्वर डिवाइस से प्रश्न पूछ रहा था, इसी दौरान पास में परीक्षा दे रहे दूसरे परीक्षार्थियों ने आवाज सुनी तो परीक्षा केंद्र पर मौजूद परीक्षकों को इसकी सूचना दे दी। तुरंत इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस पहुंची तो सॉल्वर पहली मंजिल से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया सॉल्वर मनोज कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरियाणा परीक्षा में मनु निवासी अमरोहा की जगह बैठा था। क्राइम ब्रांच ने सॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है, उससे पूछताछ चल रही है। खास बात यह है कि रविवार को भी इसी काॅलेज में एक सॉल्वर पकड़ा गया था, जो मोबाइल के जरिये नकल कर रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें