Move to Jagran APP

Smart Crime : स्मार्ट क्राइम को स्मार्ट तरीके से जवाब देगा साइबर थाना, एडीजी ने किया शुभारंभ Bareilly News

स्मार्ट क्राइम को स्मार्ट तरीके से जवाब देने के लिए स्थापित किए गया साइबर थाना जहां लोगों की मदद करेगा। वहीं उनकी समस्या का भी निस्तारण हो सकेगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 05:39 PM (IST)
Smart Crime : स्मार्ट क्राइम को स्मार्ट तरीके से जवाब देगा साइबर थाना, एडीजी ने किया शुभारंभ Bareilly News
Smart Crime : स्मार्ट क्राइम को स्मार्ट तरीके से जवाब देगा साइबर थाना, एडीजी ने किया शुभारंभ Bareilly News

बरेली, जेएनएन। Cyber Crime in Bareilly Division : उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल में होने वाले साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने व लोगों को न्याय दिलाने के लिए बरेली में साेमवार को परिक्षेत्रीय साइबर थाने का शुभारंभ किया गया। साइबर थाने का उदघाटन बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने फीता काटकर किया। पुलिस अफसरों की मानें तो अब मंडल में होने वाले साइबर संबंधी अपराध इसी थाने मेें दर्ज होंगे। इसके साथ ही उन मामलों का निस्तारण भी इसी थाने से होगा। यह थाना स्मार्ट क्रिमिनल को स्मार्ट तरीके से जवाब देकर लोगो को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

loksabha election banner

स्वीकार होगी साइबर क्राइम के नए पैटर्न की चुनौती

यूपी पुलिस के लिए साइबर क्राइम का बदला पैटर्न चुनौती बना हुआ है। उस चुनौती को साइबर थाने के माध्यम से स्वीकार करेंगे। एेसे चैलेंजिग केसो को सुलझाने के लिए बरेली का साइबर थाना अपनी मेन यूनिट यानि लखनऊ और नाेएडा के टेक्निकल असिस्टेंस की मदद लेगा। डीआईजी राजेश पांडेय के अनुसार साइबर थाने के पास आधुनिक साफ्टवेयर है। जिनके जरिए टेक्निकल असिस्टेंस लेकर आधुनिक साइबर क्राइम को कंट्रोल कर स्मार्ट क्राइम की चुनौती को स्वीकार करेगा। इसके साथ ही इसे सीटीएनएस का नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद साइबर क्राइम के मामलो की इंवेस्टिगेशन भी यहीं से होगी।

रेंज के सभी थानों के साइबर केसों का होगा निदान

बरेली समेत मंडल के शाहजहांपुर, बदायू और पीलीभीत जनपदों में हुए साइबर क्राइम की निगरानी भी यहीं से होगी। मंडल भर से आने वाले सभी साइबर अपराधों की एफआईआर दर्ज होगी। इसके अलावा उन केसों का निस्तारण भी यही से होगा। इस थाने के लिए एक नई टीम तैयार की गई है। इसके अलावा साइबर थाने की मॉनिटरिंग सीधे डीआईजी राजेश कुमार पांडेय करेंगे। इस थाने के स्थापित होने से मंडल में आने वाले फेक न्यूज, सोशल मीडिया, बैंक फ्रॉड, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे केसों को सॉल्व किया जा सकेगा। जिससे लोगों को भी काफी हद तक राहत मिल सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.