Move to Jagran APP

जागरण सरोकार : छोटी कोशिशें दूर करेंगी बड़ी आर्थिक मुश्किलें Bareilly News

ऐसी तमाम महिलाओं युवकों ने अपने हुनर व जज्बे के बूते गरीबी को मात दी। जागरण अपने सरोकार गरीब उन्मूलन के तहत ऐसे लोगों को राह दिखा रहा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 09:15 AM (IST)
जागरण सरोकार : छोटी कोशिशें दूर करेंगी बड़ी आर्थिक मुश्किलें Bareilly News
जागरण सरोकार : छोटी कोशिशें दूर करेंगी बड़ी आर्थिक मुश्किलें Bareilly News

बरेली, जेएनएन : भगवानपुर गांव में रहने वाली सीमा के पास थोड़ी सी खेती वाली जमीन थी, जिससे गुजारा मुश्किल हो रहा था। उन्होंने अपने रसोई के हुनर को आय का जरिया बना लिया। सिरका बनाकर बिक्री शुरू कर दी। अब वह इस काम में गांव की एक दर्जन महिलाओं को जोड़ चुकी हैं। घर की बोतल बिकना शुरू हुआ सिरका अब ब्रांड बन गया। सुशीला एक उदाहरण भर हैं। ऐसी तमाम महिलाओं, युवकों ने अपने हुनर व जज्बे के बूते गरीबी को मात दी। जागरण अपने सरोकार गरीब उन्मूलन के तहत ऐसे लोगों को राह दिखा रहा। उनकी सफलता की कहानियां जब आमजन तक पहुंच रहीं तो वे भी प्रेरित हो रहे। अपने प्रयासों के बूते नए प्रयोग कर रहे। नए रास्ते तैयार कर रहे ताकि गरीबी उन्मूलन हो सके।

loksabha election banner

लोगों ने कहा 

दैनिक जागरण के सातों सरोकार अनुकरणीय है। सामाजिक कार्यों में लगे लोगों को इनसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आम लोग भी इससे जागरूक होते हैं। - विकास अग्रवाल

समाज हित में काम कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका दैनिक जागरण देता है, जिसके तहत सक्सेस स्टोरी छपती हैं, अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। - सीमा, संचालिका, स्वयं सहायता समूह

जागरण के सातों सरोकार प्रेरणादायक हैं। इनमें प्रकाशित होने वाली स्टोरी जानकारीपरक भी होती है। - प्रीति शर्मा, अध्यक्ष, श्रीजी संवर्धन प्रकल्प

दैनिक जागरण के सातों सरोकारों से समाज में नवचेतना आती है। इसमें प्रकाशित खबरों से नई जानकारी मिलती है। इससे लोग प्रेरित होते हैं। -सजल अग्रवाल

11 को सात सरोकारों के दिलाए जाएंगे सात संकल्प 

दैनिक जागरण सात सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम को और मजबूत करने के लिए स्थापना दिवस से एक दिन पहले यानी 11 सितंबर को रैली आयोजित कर रहा। शहर के तमाम गणमान्य लोग रैली के रूप में हमकदम होकर बुधवार की सुबह नौ बजे चौपुला रोड स्थित पुलिस लाइन से निकलेंगे। दैनिक जागरण के सात सरोकारों का संकल्प दिलाते हुए नगर निगम के सामने से बरेली इंटर कॉलेज तक जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.