Move to Jagran APP

Bareilly Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का 18 जनवरी को होगा चुनाव

कार्यकारिणी समिति में 12 सदस्य होते हैं। इनमें हर साल छह सदस्यों को सेवानिवृत्ति देकर छह नए सदस्यों को जोड़ा जाता है। एक बार शामिल हुए सदस्य का कार्यकाल एक साल रहता है। कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 09:36 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 02:30 PM (IST)
Bareilly Municipal Corporation : कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का 18 जनवरी को होगा चुनाव
चुनाव कराने के लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है।

 बरेली, जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी समिति का चुनाव 18 जनवरी सोमवार को होगा। चुनाव में नगर निगम के सभी पार्षद, महापौर, विधायक व सांसद वोट देंगे। चुनाव कराने के लिए नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है।

loksabha election banner

कार्यकारिणी समिति में 12 सदस्य होते हैं। इनमें हर साल छह सदस्यों को सेवानिवृत्ति देकर छह नए सदस्यों को जोड़ा जाता है। एक बार शामिल हुए सदस्य का कार्यकाल एक साल रहता है। कार्यकारिणी समिति के छह सदस्य छंगामल मौर्य, अजय प्रताप सिंह चौहान, मुकेश सिंघल, शशि सक्सेना, महलका कुरैशी और रईस मियां अब्बासी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनके स्थान पर 18 जनवरी को चुनाव में छह नए सदस्य चुने जाएंगे। इसके साथ ही नई टीम में पार्षद मुकेश मेहरोत्रा, मुनेंद्र सिंह, संजय राय, सुधार शर्मा, अफरोज, जुबैदा बी बनी रहेंगी। नए सदस्यों के लिए भाजपा की ओर से चार और सपा की ओर से दो प्रत्याशी बनाए जाएंगे, जिनकी घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। उप सभापति छंगामल मौर्य का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है, लिहाजा कार्यकारिणी चुनाव के बाद उप सभापति का चुनाव भी होगा। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि बीजेपी इस बार कौन से चार सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल करती है। वहीं सपा में प्रत्याशी बनने के लिए जोर आजमाइश जारी है। सपा में महानगर कमेटी जिन प्रत्याशियों पर मोहर लगाएगी। वही प्रत्याशी बनेंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि अंदर खाने प्रत्याशी तय हो चुके हैं। अब सिर्फ घोषणा करना बाकी रह गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.