नगर निगम का पूरा अमला साथ
जागरण संवाददाता, बरेली : स्वच्छता को लेकर दैनिक जागरण के अभियान में नगर निगम सक्रिय भागीदारी रहे
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 03:02 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बरेली : स्वच्छता को लेकर दैनिक जागरण के अभियान में नगर निगम सक्रिय भागीदारी रहेगी। इसके लिए नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव आगे आए हैं। साथ ही स्वच्छता की शपथ के लिए सभी पार्षदों को आमंत्रित किया गया है।
नगर निगम और दैनिक जागरण का मकसद एक है। शहर को गंदगी से मुक्त करना है। दैनिक जागरण और नगर निगम अब एक साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। दोनों के प्रयासों से बुधवार को नगर निगम में स्वच्छता की शपथ दिलाई जानी है। इसके लिए नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों, एनजीओ समेत अन्य संगठनों को आमंत्रित किया है। इसके साथ ही पूरे अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की सहमति भी दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें