सिमरनजीत की हॉकी ने फिर दिखाया जादू, पीलीभीत में उनके फार्म पर जश्न
पीलीभीत के लाल की हॉकी ने एक बार फिर दुनिया को अपना जादू दिखा दिया। एशियन गेम्स में मेजबान इंडोनेशिया टीम के खिलाफ तीन गोल दागे।
बरेली(जेएनएन)। तराई के लाल की हॉकी ने एक बार फिर दुनिया को अपना जादू दिखा दिया। जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान टीम इंडोनेशिया को इंडिया ने 17-0 से हराकर शानदार जीत से आगाज किया। सिमरनजीत ¨सह ने तीन गोल दागे। जागरण से फोन पर हुई बातचीत में सिमरनजीत ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाना है।
मझारा फार्म निवासी सरदार इकबाल ¨सह और मंजीत कौर के होनहार बेटे सिमरनजीत ने इससे पहले मलेशिया में हुई चैंपियन ट्रॉफी जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जब वे भारतीय जूनियर हॉकी टीम में शामिल थे तब विश्व कप मुकाबला जीतने में भी उनका प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा था। जकार्ता में इंडोनेशिया से भारतीय टीम का मैच सोमवार शाम सात बजे शुरू हुआ था। मैच में ही सिमरनजीत के साथ ही मनदीप व दिलप्रीत ने भी तीन-तीन गोल दागे। सिमरनजीत ने पहला गोल खेल के 13वें मिनट में, दूसरा 38वें मिनट में और तीसरा गोल 53वें मिनट में दागा।
--मझारा फार्म पर जश्न का माहौल : एशियाई खेलों का हॉकी मुकाबला तो जकार्ता में हो रहा था लेकिन मझारा फार्म पर सिमरनजीत ¨सह का पूरा परिवार टीवी पर मैच देखते हुए मैदान पर उसकी प्रत्येक गतिविधि का नजारा ले रहा था। सिमरनजीत जब भी गोल करते तो परिजन खुशी से फूले नहीं समाते। भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 से हरा दिया है तो फार्म पर जश्न का माहौल बन गया। मंगलवार को पूरे दिन गांव के लोग परिवार वालों को बधाई देने के लिए आते जाते रहे। इकबाल ¨सह ने बताया कि उन्हें गर्व है, उनका बेटा जकार्ता में अपने देश के लिए खेल रहा है। उन्हें विश्वास है कि वहां से टीम स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी।