Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा के पास पहुंचा शाहजहांपुर की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पति सहित पांच पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप

Shahjahanpur Women Gang Misdeed Case Reached Priyanka Vadra कांस्टेबल पति समेत पांच पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने लखनऊ जाकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से न्याय की गुहार लगाई है। इसके साथ ही जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का भी आरोप लगाया था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM (IST)
प्रियंका वाड्रा के पास पहुंचा शाहजहांपुर की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पति सहित पांच पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप
प्रियंका वाड्रा के पास पहुंचा शाहजहांपुर की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला,

शाहजहांपुर, जेएनएन। Shahjahanpur Women Gang Misdeed Case Reached Priyanka Vadra : कांस्टेबल पति समेत पांच पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने सोमवार को लखनऊ जाकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने एक सप्ताह पहले पति व उसके साथियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का भी आरोप लगाया था।

loksabha election banner

सदर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला ने अपने कांस्टेबल पति पवन कुमार पर एक माह पहले सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।जिसमे गर्भपात कराने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आराेप लगाया था। जिसके बाद एसपी ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। लेकिन इसके बाद महिला ने सदर पुलिस पर पवन को बचाने का आरोप लगाते हुए एडीजी को पत्र दिया था। एक सप्ताह पहले महिला रोजा क्षेत्र के हथौड़ा चौराहे के पास सड़क किनारे पड़ी मिली थी। मुंह से झाग निकल रहा था।

तब महिला ने पवन व उसके पांच अन्य साथियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। लेकिन इस मामले में पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में सोमवार को महिला लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची। कार्याालय बाहर निकलते समय महिला को रोते देख प्रियंका वाड्रा ने अपना काफिला रुकवा लिया। पूरा घटनाक्रम जानने के बाद प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से महिला को आवास पर लेकर आने के लिए कहा।उन्होंने भरोसा दिया कि न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

महिला ने की थी लव मैरिज

कांस्टेबल पवन से महिला ने लव मैरिज की थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद एसपी को शिकायती पत्र दिया था। पुलिस ने जब आपसी विवाद को गंभीरता से नहीं लिया तो महिला ने एसपी पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

महिला का पति से विवाद चल रहा है। मुकदमा दर्ज कराकर कांस्टेबल को निलंबित किया जा रहा है। विभाग की छवि धूमिल करने व दबाव बनाने के लिए पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए गए है। महिला गुजारा भत्ता चाह रही है जो न्यायालय से ही संभव है। एस आनंद, एसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.