Move to Jagran APP

तस्वीरों में देखिये... एक ऐसा शहर जहां रचाई जा रही 'वोट के नाम' की मेंहदी

डीएम अमृत त्रिपाठी ने धर्मपत्नी कविता त्रिपाठी से अपने हाथ पर वोट की मेहंदी लगवाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 02:35 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 02:35 PM (IST)
तस्वीरों में देखिये... एक ऐसा शहर जहां रचाई जा रही 'वोट के नाम' की मेंहदी
तस्वीरों में देखिये... एक ऐसा शहर जहां रचाई जा रही 'वोट के नाम' की मेंहदी

जेएनएन, शाहजहांपुर : हमारे देश में शादी हो या अन्य विशेष उत्सव, मेंहदी बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता। महिलाओं में मेंहदी को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में जब बारी लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव को मनाने की आईं तो शाहजहांपुर के डीएम अमृत त्रिपाठी ने नायाब तरीका निकाला। उन्होंने मेंहदी लगाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत शनिवार को मतदान से ठीक तीस दिन पूर्व लोकतंत्र के महात्योहार को 'वोट के नाम की मेंहदी' के अनूठे अंदाज में मनाया। 

loksabha election banner

शहर के लोदीपुर स्थित सिटी पार्क कालोनी में हुए कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अमृत त्रिपाठी ने धर्मपत्नी कविता त्रिपाठी से अपने हाथ पर वोट की मेहंदी लगवाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। एसपी डाॅ. एस चिनप्पा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने पहले खुद पत्नी डाॅ. मुक्ता चिनप्पा के हाथों में मेहंदी लगाई, बाद में अपने हाथों पर भी 29 अप्रैल मतदान दिवस लिखवाया। सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर के हाथ भी उनकी पत्नी प्रियंका दत्त की मेहंदी से सुर्ख हुए। जिलाधिकारी की इस मुहिम से वहां मौजूद अन्य अधिकारी एवं सैकड़ों महिला-पुरुष भी प्रभावित हुए।

यूं शुरू हुआ वोट की मेंहदी का कारवां 

दरअसल, डीएम महिलाओं से घर जाकर अपने पतियों को मेहंदी लगवाने को प्रेरित कर रहे थे। इसी बीच एक महिला उठी, डीएम के पास जाकर उनकी पत्नी कविता त्रिपाठी की ओर इशारा करते हुए बोली...सर, आप भी भाभी जी से मेहंदी लगवाइए। इसके बाद डीएम ने अपनी पत्नी के सामने वोट की मेहंदी के लिए हाथ बढ़ा दिया। इसके बाद वहां मौजूद पुरुषों ने अपनी पत्नियों से मेहंदी लगवाई। इस दौरान किशन अग्रवाल, योगेश गुप्ता पिंकू, हितेश अग्रवाल, डा. परविंदर सिंह, डाॅ. यूडी कपूर, डाॅ. संगीता मोहन, डाॅ. नीना सिंह, डाॅ. नीना कपूर, दीपेंद्र कौर, निकहत परवीन समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.