Shahjahanpur Crime : नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे की राइस मिल में घुसे नकाबपोश बदमाश, चौकीदार ने की फायरिंग
नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे के राइस मिल में शनिवार रात नकाब पोश बदमाश घुस गए। आहट होने पर स्वजन जाग गए। जिसके बाद चौकीदार ने फायरिंग की। रात में ही करीब एक घंटे तक पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
शाहजहांपुर, जेएनएन। नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे के राइस मिल में शनिवार रात नकाब पोश बदमाश घुस गए। आहट होने पर परिजन जाग गए। जिसके बाद चौकीदार ने फायरिंग की। रात में ही करीब एक घंटे तक पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष जमाल फात्मा के भतीजे आरिश खान का मुहल्ला बंगशान में राइस मिल है। उसी के पीछे मकान है।
रात करीब एक बजे दो नकाबपोश बदमाश राइस मिल में घुस गए। इसी बीच आरिश को आहट लगी तो उन्होंने मकान के बाहर बैठे चौकीदार अमरपाल को आवाज लगाई। चौकीदार ने जब लाइटें जलाई तो दो बदमाश दिखाई पड़े। जिसके बाद सभी ने शोर शराबा मचा दिया। चौकीदार के फायर करने पर बदमाश भाग गए। आरिश के मकान से सटा ही नगर पंचायत अध्यक्ष जमाल फात्मा का भी आवास है।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान रात में ही फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बदमाशों की तलाश शुरु कराई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आरिश के मुताबिक करीब आठ बदमाश था। जिसमे से दो ही अंदर घुस पाए थे। हालांकि कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई जाएगी ताकि जल्द खुलासा हो सके।