इटावा से आए तेंदुए के शव पर मिले कई घाव, IVRI ने जताई हमले की आशंका
केंद्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) में इटावा के चंबल सेंचुरी में मृत मिले तेंदुए के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। संस्थान के एक प्रधान वैज्ञानिक का कहना है कि पाया गया कि शव तीन दिन पुराना था।
बरेली, जेएनएन। केंद्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) में इटावा के चंबल सेंचुरी में मृत मिले तेंदुए के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। संस्थान के एक प्रधान वैज्ञानिक का कहना है कि पाया गया कि शव तीन दिन पुराना था। मुंह, गर्दन और पीठ पर घाव के निशान थे। संभवता पिटाई या गिरने की वजह से ऐसा हो सकता है। मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है।गौरतलब है कि इटावा के चंबल सेंचुरी में नदी के किनारे तेंदुए का शव मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि कहीं तेंदुए का शिकार तो नहीं किया गया। या फिर उस पर किसी बड़े जानवर ने हमला किया है। आइवीआरआइ के प्रधान वैज्ञानिक के मुताबिक इटावा से जैसा बताया कि तेंदुए के शव का एक पैर पानी में था। बाकी शरीर मिट्टी पर। शरीर में कई जगह घाव के निशान मिले हैं।