Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरेली जिला अस्पताल में दिखा अलग नजारा, महिलाओं के हाथों में रही टीकाकरण की कमान

जिला महिला अस्पताल में सोमवार का नजारा बिल्कुल जुदा सा था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र में महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही टीकाकरण की कमान सौंपी गई थी। महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाने के लिए बुजुर्ग महिलाओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 09:16 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 05:27 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरेली जिला अस्पताल में दिखा अलग नजारा, महिलाओं के हाथों में रही टीकाकरण की कमान
जिला महिला अस्पताल में सोमवार का नजारा बिल्कुल जुदा सा था।

 बरेली, जेएनएन।  जिला महिला अस्पताल में सोमवार का नजारा बिल्कुल जुदा सा था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र में महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही टीकाकरण की कमान सौंपी गई थी। महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाने के लिए बुजुर्ग महिलाओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत सोमवार को बरेली के चयनित केंद्रों पर वरिष्ठ महिलाओं को कोविड-19 का टीका लगाया गया। महिलाकर्मियों ने हल्के-फुल्के हंसी मजाक के साथ उनका मनोबल बनाए रखा।

loksabha election banner

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.आरएन सिंह ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय में 120 महिलाओं में से 32 ने टीकाकरण कराया। यानी, करीब 26.67 फीसद महिलाएं टीकाकरण के लिए पहुंचीं। फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 21 और बिथरी चैनपुर सीएचसी पर 43 महिलाओं ने वैक्सीनेशन कराया। इस तरह 360 लक्ष्य के सापेक्ष 96 महिलाओं का टीकाकरण हुआ।

 बुजुर्ग महिलाओं को नहीं कराना पड़ा पूर्व पंजीकरण 

 जिला महिला अस्पताल की पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधा यादव का भी वैक्सीनेशन हुआ। महिला दिवस के लिए तीन केंद्रों फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला अस्पताल, जिला जेल चिकित्सालय में टीकाकरण किया गया। इस दिन आश्रय स्थल में रहने वाली, वृद्धा पेंशन पाने वाली, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी एवं अन्य वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को कोविड-19 का टीका लगवाया। खास दिन बुजुर्ग महिलाओं को सबसे ज्यादा बात पसंद आई कि उन्हें टीकाकरण कराने के लिए पूर्व पंजीकरण नहीं कराना पड़ा।

 जिला जेल में वरिष्ठ महिला बंदी ने रिबन काटकर की शुरूआत

जिला जेल अस्पताल में वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर डॉ राजीव वर्मा ने महिला बंदी से कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ कराया। यहां टीका लगाने से लेकर टीका लगवाने वाली सिर्फ महिलाओं को ही शामिल किया गया। जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि 40 महिला बंदियों का वैक्सीनेशन हुआ।

 जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन रिपोर्ट

 क्षेत्र                      केंद्र         लक्ष्य              वैक्सीनेशन           फीसद

ग्रामीण                65         17,400             3,099               17.81

नगरीय                24         6,000               1,603                26.72

निजी चिकित्सालय 13       1,300                 470                 36.15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.