कुशाग्र के दूसरी जगह शादी की बात से भड़की पीड़िता
दरअसल बिसौली के भाजपा विधायक कुशाग्र सागर की अगले महीने शादी है। इसी के बाद पीड़िता सामने आई।
जागरण संवाददाता, बरेली : दरअसल बिसौली के भाजपा विधायक कुशाग्र सागर की अगले महीने शादी है। इसी के बाद पीड़िता सामने आई। यह कहते हुए कि कुशाग्र लगातार उसकी इज्जत से खेलते रहे। उनके परिजनों को भी यह बात पता थी। तब कुशाग्र विधायक नहीं बने थे। विधायक बनने के बाद भी उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया। अब सहारनपुर से कुशाग्र की शादी तय कर दी है। पीड़िता का कहना है कि कुशाग्र के पूरे घर को मेरे बारे में पता था। उनके घरवालों ने ही कहा था बालिग हो जाओ तो तुम्हारी शादी कुशाग्र से कर देंगे। अब पलट गए। 20 लाख मिलते तो चार हजार की नौकर क्यों करती
पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोप लगाया जा रहा है कि उसे 20 लाख रुपये दिए गए हैं। अगर 20 लाख रुपये दिए जाते तो वह ब्यूटी पार्लर में चार हजार रुपये की नौकरी क्यों करती। पीड़िता का कहना है कि उसे बदनाम कराया जा रहा है। नौकरी करना तक मुश्किल हो गया है। सीओ सिटी के यहां दी थी तहरीर
पीड़िता ने बताया कि उसने एक सप्ताह पहले सीओ सिटी के यहां तहरीर दी थी, लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ। इसके बाद एसपी ऑफिस आई लेकिन, साहब नहीं मिले। मंगलवार को दोबारा आई हूं। पिता पर भी लगे थे आरोप
बिसौली विधायक कुशाग्र सागर के पिता योगेंद्र सागर भी विधायक रहते अपहरण व दुष्कर्म के आरोप लगे थे। मामला बसपा सरकार तक पहुंचा तो उन्हें पार्टी से बाहर होना पड़ा। हालांकि, इस मामले में दो अन्य लोगों को बाद में सजा हुई।