संक्रमित प्रसूता के संपर्क में आए लोगों की तलाश में छूटे पसीने
जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा और रेलवे का भी सिरदर्द बढ़ गया है। दिल्ली से गोंडा जा रही गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा के चलते पांच दिन पहले श्रमिक स्पेशन ट्रेन से उतारी गई थी। प्रसूता ने बरेली में एक बच्चे को जन्म दिया था। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड एल-2 अस्पताल एसआरएमएस में भर्ती कराया गया। वहीं महिला अस्पताल की चिकित्सकों और कर्मचारियों की धड़कने बढ़ गईं। अस्पताल को सैनिटाइज्ड किया गया और चिकित्सक नर्स समेत 13 लोगों के स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया। महिला की अन्य हिस्ट्री तलाशने पर पता चला कि कुछ रेलकर्मी भी उसके संपर्क में आए थे। उन्हें भी क्वारंटाइन किया है।
जेएनएन, बरेली : जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा और रेलवे का भी सिरदर्द बढ़ गया है। दिल्ली से गोंडा जा रही गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा के चलते पांच दिन पहले श्रमिक स्पेशन ट्रेन से उतारी गई थी। प्रसूता ने बरेली में एक बच्चे को जन्म दिया था। महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड एल-2 अस्पताल एसआरएमएस में भर्ती कराया गया। वहीं, महिला अस्पताल की चिकित्सकों और कर्मचारियों की धड़कने बढ़ गईं। अस्पताल को सैनिटाइज्ड किया गया और चिकित्सक, नर्स समेत 13 लोगों के स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया। महिला की अन्य हिस्ट्री तलाशने पर पता चला कि कुछ रेलकर्मी भी उसके संपर्क में आए थे। उन्हें भी क्वारंटाइन किया है। बता दें कि
रविवार को कुल आठ संक्रमित लोगों में एक बुजुर्ग की बीस मई को ही मौत हो गई थी। जबकि छह संक्रमित पहले से ही क्वारंटाइन चल रहे थे।
महिला अस्पताल के 13 कर्मियों की सैंपलिग
संक्रमित महिला का प्रसव कराने वाली चिकित्सक, नर्स, सफाई कर्मी समेत 13 लोगों के स्टाफ को क्वारंटाइन कर दिया गया था। सोमवार को इन सभी 13 लोगों के सैंपल लेकर आइवीआरआइ भेजे गए हैं।
मीरगंज के सिधौली में बिगड़ी थी बुजुर्ग की हालत
शहर के साहूकारा निवासी जिन बुजुर्ग की 20 मई को किडनी फेल होने से मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट भी रविवार को पॉजिटिव आई थी। उनके संपर्क में आए पांच परिजनों व कुछ अन्य लोगों को 300 बेड अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया। जांच में पता चला कि बुजुर्ग अपनी बेटी के पास मीरगंज के गांव सिधौली में रहते थे। उनका यहीं से इलाज भी चल रहा था। 13 मई को हालत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां से ही अलग अलग निजी अस्पतालों में भेजा गया था। मीरगंज के चिकित्साधीक्षक डा. अमित कुमार और एसडीएम राजेश चंद्र ने सिधौली में बुजुर्ग के संपर्क में आए चार लोगों को क्वारंटाइन किया गया।
अंत्येष्टि में शामिल और सांत्वना देने वाले कौन?
स्वास्थ्य विभाग की परमीशन के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताते हैं कि अंतिम संस्कार में भी कई लोग शामिल हुए। इसके बाद घर में भी कई लोग पहुंचे और परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। स्वास्थ्य विभाग इन लोगों को अब तक ट्रेस ही नहीं कर सका है।
वर्जन
महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता और मृतक बुजुर्ग के संपर्क में आए कई लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जो लोग शेष बचे हैं, उनकी तलाश कराई जा रही है। जो लोग इनके संपर्क में आए होंगे, उन्हें क्वारंटाइन कर उनकी सैंपलिग की जाएगी।
- डा. रंजन गौतम, एसीएमओ