Move to Jagran APP

Bareilly News : गोमती नदी का अस्तित्व बचाने के लिए नवंबर में निकाली जाएगी जागरुक यात्रा

गोमती नदी का अस्तित्व बचाने के लिए अयोध्या के एक मंदिर के महंत दिलीप दास त्यागी ने पहल शुरू की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नवंबर में गोमती स्थल से जागरूक यात्रा निकाली जाएगी। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

By Rajeev VermaEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 11:47 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 11:48 PM (IST)
Bareilly News : गोमती नदी का अस्तित्व बचाने के लिए नवंबर में निकाली जाएगी जागरुक यात्रा
Bareilly News : गोमती नदी का अस्तित्व बचाने के लिए नवंबर में निकाली जाएगी जागरुक यात्रा

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Gomti River Awareness Yatra 2022 : गोमती नदी का अस्तित्व बचाने के लिए अयोध्या के एक मंदिर के महंत दिलीप दास त्यागी ने पहल शुरू की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नवंबर में गोमती स्थल से जागरूक यात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को राजस्थान जाते हुए बरेली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

loksabha election banner

इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2023 में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण की बात भी कही। कहा कि भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो उससे पहले देश में वातावरण राममय होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि गोमती नदी अपना अस्तित्व खोती जा रही है। इसलिए दीपावली पर दीपोत्सव के बाद वह पीलीभीत में गोमती उद्गम स्थल से गाजीपुर तक गोमती जन जागरण यात्रा निकालेंगे। इसमें मां गोमती की सफाई के अलावा घाटों का निर्माण, पौधारोपण समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रामराज्य का सपना साकार होगा। इस मौके पर अर्थ इंडिया फाउंडेशन के ट्रस्टी प्रदीप सोनकर, भाजपा नेता पूरन लाल लोधी, मनिंदर सिंह चौहान, मनोहर सिंह पटेल, अमनदीप सिंह, धर्मपाल श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा, दिलीप वर्मा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.