विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उर्स-ए-आला हजरत: कल से 10 स्कूल दो दिन के लिए बंद, 8 अगस्त को बरेली के सभी कॉलेजों में अवकाश

Published: Wed, 05 Aug 2026 12:51 PM (IST)

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने उर्स-ए-आला हजरत के दौरान भीड़ और यातायात को देखते हुए बरेली के विद्यालयों और महाविद्यालयों में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. उर्स-ए-आला हजरत के कारण बरेली में अवकाश की घोषणा

  2. 6-8 अगस्त को 10 विद्यालय, 8 को सभी शिक्षण संस्थान बंद

  3. पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी

जागरण संवाददाता, बरेली। उर्स-ए-आला हजरत के दौरान यातायात और भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने छह, सात और आठ अगस्त को शहर के 10 विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, खलील उच्च माध्यमिक विद्यालय, एसवी इंटर कॉलेज, डीएवी कालीचरण विद्यालय, रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बंद रहेंगे।

आठ को इन स्कूलों का अवकाश

वहीं आठ अगस्त को बरेली नगर क्षेत्र के सभी यूपी बोर्ड, बेसिक, सीबीएसई, आइसीएसई, आइटीआइ, पॉलीटेक्निक, तकनीकी संस्थानों और महाविद्यालयों में भी अवकाश रहेगा। हालांकि पूर्व निर्धारित परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

उर्स पर 200 विद्यार्थियों को मुफ्त नीट-जेईई कोचिंग का एलान

उर्स-ए-रजवी के अवसर पर दरगाह आला हजरत और ताजुश्शरिया संस्था ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल की घोषणा की है। संस्था के संस्थापक फरमान हसन खान ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर 200 मेधावी विद्यार्थियों को निश्शुल्क नीट और जेईई कोचिंग दी जाएगी। साथ ही कक्षा छह से 12 तक के सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई के जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ओवैसी के बयान पर SP अनुज चौधरी का पलटवार: नमाज के लिए विकल्प, सड़क नहीं तो क्या हवा में चलेंगे कांवड़ यात्री?

यह भी पढ़ें- प्रमोद कृष्णम का विपक्ष पर वार: बोले- CJP के देशद्रोहियों को जनता माफ नहीं करेगी, ओवैसी को वंदे मातरम् पर घेरा

उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना

हसन खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों के लिए मोतियाबिंद, हार्निया, पित्त की पथरी और महिलाओं से संबंधित बीमारियों के मुफ्त आपरेशन भी कराए जाएंगे। संस्था का कहना है कि पूर्व में भी मुफ्त कोचिंग की सहायता से कई विद्यार्थी मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में चयनित होकर सफलता हासिल कर चुके हैं।