सेटेलाइट पुल की सर्विस रोड जल्द होगी तैयार
बरेली, जेएनएन : सेटेलाइट ओवरब्रिज की सर्विस रोड जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। इसके निर्माण के लिए सेतु न
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 02:53 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:07 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : सेटेलाइट ओवरब्रिज की सर्विस रोड जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। इसके निर्माण के लिए सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सर्विस रोड बनने से जाम और धूल की दिक्कत नहीं रहेगी। सेतु निगम ने सेटेलाइट पुल का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। पुल के दोनों ओर 120-20 मीटर लंबी सर्विस रोड बनाई जानी है। इसके लिए 1.92 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है। जल्द कार्यदायी संस्था से अनुबंध कर सर्विस रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक बीके सेन ने बताया कि टेंडर हो गया है। कार्यदायी संस्था को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें