Move to Jagran APP

पालमपुर से बरेली आए छह प्रवासियों को कराया क्वारंटाइन, जांच के लिए भेजे जाएंगे सैम्पल Bareilly News

गुजरात के पालमपुर से श्रमिक एक्सप्रेस से बरेली आए आधा दर्जन प्रवासियों के सैम्पल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगें। इन प्रवासियों के शरीर का तापमान से सामान्य से अधिक है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 05:12 PM (IST)
पालमपुर से बरेली आए छह प्रवासियों को कराया क्वारंटाइन, जांच के लिए भेजे जाएंगे सैम्पल Bareilly News
पालमपुर से बरेली आए छह प्रवासियों को कराया क्वारंटाइन, जांच के लिए भेजे जाएंगे सैम्पल Bareilly News

बरेली, जेएनएन। गुजरात के पालमपुर से श्रमिक एक्सप्रेस से बरेली आए प्रवासियों में से आधा दर्जन प्रवासियों के सैम्पल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगें। इन सभी प्रवासियों के शरीर का तापमान से सामान्य से काफी अधिक है। स्क्रीनिंग के दौरान मिले सभी प्रवासियों को 300 बेड के हॉस्पिटल भेज दिया गया है। सभी को क्वारंटाइन कराया गया है।

loksabha election banner

पांच घंटे देरी से आई ट्रेन

गुजरात के पालमपुर से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन करीब पांच घंटे देरी से आई। जिसमें नो सौ से अधिक प्रवासी आए है। जिन्हें यहां से बस द्वारा जनपदों में भेजा जा रहा है। इस दौरान करीब 30 प्रवासी ऐसे मिले। जिनके शरीर का तापमान अधिक है। सभी प्रवासियों की दोबारा स्क्रीनिंग की जाएगी।

जारी है प्रवासियों का आना

गुजरात से प्रवासियों के आने का क्रम जारी है। कोरोना वायरस के चलते बंद हुए कारखाने व प्रतिष्ठानों ने प्रवासियो के सामने खाने की समस्या उत्पन्न होने लगी। जिसके कारण उन्हें मजबूरी में अपने घरों की ओर रुख करना पड़ रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.