विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हंगामे के बाद हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, एबीवीपी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े सफाई कर्मचारी, नहीं उठाया कूड़ा

Published: Sat, 08 Nov 2025 12:31 PM (IST)Updated: Sat, 08 Nov 2025 07:46 PM (IST)

हंगामे के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। वे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महापौर के हस्तक्षेपपर भी नहीं माने सफाईकर्मी, अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान

  2. शुक्रवार को नगर आयुक्त कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया था हंगामा

जागरण संवाददाता, बरेली। नगर निगम में शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा धक्कामुक्की और हंगामे के मामले ने शनिवार को और तूल पकड़ लिया। सफाईकर्मियों ने पूरे दिन कूड़ा उठान ठप कर आरोपितों पर विधिक कार्रवाई की मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया।

दोपहर दो बजे महापौर ने निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने को कहा, लेकिन सफाई कर्मचारी एबीवीपी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और फिर से धरने पर बैठ गए। इससे पूरे शहर से दूसरे दिन भी कूड़ा नहीं उठाया जा सका। सफाई कर्मचारियों ने रविवार को भी कूड़ा उठान नहीं होने की बात कहते हुए हड़ताल को और तेज करने का एलान कर दिया। उधर, नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से संवाद कर जल्द काम पर लौटने की बात कही।

Untitled design (1)

जीआइसी आडिटोरियम में गुरुवार को कार्यक्रम के बाद भुगतान के बिल समेत अन्य मांग को लेकर शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं की नगर आयुक्त कार्यालय में निगमकर्मियों से नोकझोंक हो गई। हंगामे के बाद नगर निगम कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ नगर आयुक्त के समर्थन में उतर गए।

हंगामा करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे कुछ लोगों द्वारा गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए विधिक कार्रवाई की मांग कर हड़ताल पर उतर आए, जो शनिवार को भी जारी रहा। नगर निगम कार्यालय के बाहर ही सभी कूड़ा वाहन, जेसीबी व अन्य वाहनों को खड़ा कर दिन भर धरना दिया।

Untitled design (20)

कहा कि नगर आयुक्त के वाहन को क्षति पहुंचाने और निगम कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की करने वाले आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इन सबके बीच महापौर डा. उमेश गौतम ने हस्तक्षेप कर प्रकरण खत्म करने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंच धरने पर बैठे निगमकर्मियों को बुलाकर काम पर लौटने की अपील की।

मगर, निगमकर्मी आरोपित एबीवीपी पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। संवाद के दौरान महापौर ने कहा कि अगर एक पक्ष पर कार्रवाई होगी तो दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई होगी। इस पर नगर निगमकर्मियों ने महापौर की बात नहीं मानने की बात कहते हुए फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का एलान कर दिया।

इस दौरान बरेली कालेज कर्मचारी संगठन एवं भावादस वाल्‍म‍ीक‍ि संगठन के पदाधिकार‍ियों ने नगर न‍िगम पहुंच न‍िगमकर्मियों को समर्थन द‍िया गया। धरने में नगर न‍िगम कर्मचारी संघ के ज‍िलाध्‍यक्ष म‍िशन पाल सिंह, उत्‍तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के ज‍ि लाध्‍यक्ष व‍िजय कुमार मन्‍नू, महानगर अध्‍यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री राजेंद्र कुमार समदर्शी, ज‍िला प्रभारी मनीष कुमार समेत एक सैकड़ा से अध‍िक पदाध‍िकारी व न‍िगम के सभी जोन के कर्मचारी शामलि रहे। 

 

सुरक्षाकर्मियों संग पैदल नि‍गम पहुंचे नगर आयुक्‍त

शनिवार को नगर निगम कर्मचारियों के धरने के बीच नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने आवास से पैदल ही नगर निगम पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग वार्ता करने के बाद वनखंडीनाथ पार्क का निरीक्षण किया। अधिकारियों से पार्क में लगे पौधों को नियमित पानी देने, माली की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

सार्वजनि‍क स्‍थलों के साथ गलियों में बिखरा कूड़ा

नगर निगम सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने से शहर भर में कूड़ा उठान ठप रहा। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में सार्वजनिक मार्गों और चौराहों-तिराहों के साथ गलियाें में भी कूड़ा बिखरा मिला। लोग पार्षदों और अधिकारियों को फोन कर कूड़ा उठान की जानकारी करते रहे। इस दौरान लोगों को दिन भर मायूसी हाथ लगी।

 

निगम कर्मचारियों और एबीवीपी-विहिप के पदाधिकारियों से बात कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया है। दोनों पक्षों में जो संवादहीनता है वह खत्म कर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में नगर आयुक्त व जिलाधिकारी से भी वार्ता की है।

- डा. उमेश गौतम, महापौर

 

धरने पर बैठे निगमकर्मियों को समझाकर काम पर लौटने को कहा है। शहर में खुले में कूड़ा फेंकने और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।