Move to Jagran APP

है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर, इस जगत के शौर्य..

रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रही उप्र. ऑर्थोकॉन के दूसरे दिन जहां विशेषज्ञों ने उपचार के तरीके बताए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM (IST)
है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर, इस जगत के शौर्य..
है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर, इस जगत के शौर्य..

जेएनएन, बरेली : रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रही उप्र. ऑर्थोकॉन के दूसरे दिन जहां विशेषज्ञों ने हड्डी-जोड़ के उपचार की नवीन विधियां व आसान तरीके बताए। वहीं, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अरुणिमा सिन्हा ने सुबह मैराथन में भाग लेकर सभी को मोटीवेट किया। शाम को प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

loksabha election banner

आधुनिक तकनीकों से कराया रूबरू

मुजफ्फरनगर से आए डॉ. मुकेश जैन ने कोहनी की हड्डी, लखनऊ के डॉ. जमाल अशरफ ने पैर की बड़ी हड्डी टूटने पर प्लेट डालने की नई तकनीक की जानकारी दी। आगरा के डॉ. अशोक विज ने फीमर बोन के नेक से टूटने पर आधुनिक बीडीएसएफ तकनीक से इलाज के बारे में बताया।

मुंबई से आए डॉ. डीडी तन्ना ने जांघ की टेढ़ी जुड़ी हड्डी को ठीक करने की जानकारी दी। दिल्ली के डॉ. विवेक तिरखा ने कूल्हे के पीछे की हड्डी को छोटे चीरे से जोड़ने की तकनीक बताई। मुंबई के डॉ. सुश्रुत बबुलकर ने घुटने की टेढ़ी जुड़ी हड्डी को ठीक करने के तरीके बताए। पटना के डॉ. जॉन मुखोपाध्याय ने कलाई की हड्डी को आसानी से जोड़ना बताया।

अरुणिमा ने दी मोटिवेशनल स्पीच

रुहेलखंड डेटल कॉलेज से सुबह मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। सबसे पहले दो मिनट का मौन रख पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीदों को नमन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली विश्व की पहली दिव्यांग महिला डॉ. अरुणिमा सिन्हा ने अपने जीवन में आई कठिनाइयों व उनसे मुकाबला करने को लेकर मोटिवेशनल स्पीच दी।

उन्होंने लोगों में दृढ़ इच्छाशक्ति और जोश भरा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीश यादव ने किया। इस दौरान डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. केशव, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. मनोज हिरानी, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. मुक्ता पागरानी, डॉ. ललित पागरानी, डॉ. शशांक शुक्ला, संजय पागरानी, पवन अरोरा, शोभित सक्सेना, आशु अग्रवाल, बिलाल बेग समेत मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राएं व अन्य लोग शामिल रहे।

कुमार विश्वास ने काव्य पाठ कर किया भावुक

शाम को डॉ. कुमार विश्वास ने काव्यपाठ कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने 'है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर', 'इस जगत के शौर्य की जीवित कहानी हो गए हैं' सुनाकर जनता को भावुक कर दिया। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया। ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विनोद पागरानी ने कुमार विश्वास को पौधा भेंट किया।

ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन डॉ. प्रमेंद्र ने मंच पर उनका सम्मान किया। कवि कुमार विश्वास ने डॉक्टरों से फौजियों व उनके परिवारों को इलाज में प्राथमिकता देने को कहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अशोक शुक्ला, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, कुलभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.