Move to Jagran APP

हाकी के हीरो सिमरनजीत के गांव जाने वाली सड़क के अब बनने की उम्मीद, डीएम बोले-जल्द शुरू होगा निर्माण

Hockey Hero Simranjit Singh टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हाकी में पदक जीतने व देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने वाले सिमरनजीत सिंह के गांव को जाने वाली सड़क के दिन अब जल्द बहुरने वाले हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 09:56 PM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 09:56 PM (IST)
हाकी के हीरो सिमरनजीत के गांव जाने वाली सड़क के अब बनने की उम्मीद, डीएम बोले-जल्द शुरू होगा निर्माण
काफी समय से बदहाल पड़ा है मझोला से मझारा फार्म जाने वाला संपर्क मार्ग

बरेली, जेएनएन। Hockey Hero Simranjit Singh : टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हाकी में पदक जीतने व देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने वाले सिमरनजीत सिंह के गांव को जाने वाली सड़क के दिन अब जल्द बहुरने वाले हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। पीलीभीत जनपद की अमरिया तहसील जाने वाले मार्ग पर जोशी कालोनी में बाजार खत्म होते ही जो संपर्क मार्ग निकला है, वह मझारा फार्म तक गया है।

loksabha election banner

कस्बे से जोशी कालोनी का रास्ता करीब साढ़े छह किमी लंबा है। इसके बाद लगभग आधा किमी और चलने के बाद मझारा फार्म गांव पहुंचते हैं। यह पूरा मार्ग लंबे समय से बदहाल है।सड़क पर जगह जगह गड्ढे हैं। कई स्थानों पर तो पक्की सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। बरसात के बाद यह मार्ग और ज्यादा खस्ताहाल हो गया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे के अनुसार इस मार्ग का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। मार्ग निर्माण होने की जानकारी पाकर क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि सिमरनजीत सिंह के कारण ही इस मार्ग के अब दिन बहुरने वाले हैं।

ग्रामीण समीर ने बताया कि यह मार्ग काफी समय से बदहाल पड़ा है। बरसात के दिनों में तो निकलना मुश्किल हो जाता है। अब पता चला है कि जल्द ही इसका फिर से निर्माण होगा। इससे आवागमन करने में आसानी हो जाएगी। परमवीर सिंह पैरी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के कारण अब इस मार्ग का कायाकल्प होने वाला है। इससे काफी खुशी हो रही है। सड़क बदहाल होने के कारण दुर्घटनाएं होती रही हैं। लंबे समय से मरम्मत तक नहीं हुई थी। सोमनाथ राजा ने बताया कि तहसील में अक्सर लोगों को अपने कामकाज के लिए जाना पड़ता है। अमरिया तहसील जाने वाला यही प्रमुख मार्ग है। लंबे समय से यह मार्ग खस्ताहाल है। तमाम जगह गड्ढे हो गए हैं। इसका फिर से निर्माण हो जाने पर राहत मिलेगी।

दिलबाग सिंह का कहना है कि मझोला से मझारा फार्म की दूरी करीब सात किमी ही है लेकिन बहुत संभलकर चलना पड़ता है। जरा सी चूक होते ही दुर्घटना हो जाती है। इस सड़क का जितनी जल्दी निर्माण हो जाए, वही अच्छा है।जसविंदर सिंह काले ने बताया कि यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वाहन से चलने पर हिचकोले लगते हैं। मझोला से लेकर ड्यूनीडाम होते हुए अमरिया तक पूरे मार्ग का निर्माण हो जाएगा तो लोगों के लिए तहसील मुख्यालय पर आवागमन करने में आसानी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.