Accident : बरेली में बिदके घोड़े से टकराई बाइक, रिटायर्ड फौजी की मौत
बिथरी कस्बे के तैयतपुर गांव के पास बिदके घोड़े से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुची।
बरेली, जेएनएन। बिथरी कस्बे के तैयतपुर गांव के पास बिदके घोड़े से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुची और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घटना के बाद घोड़ा मालिक भाग निकला। जानकारी पर रिटायर्ड फौजी के परिजन पहुचे और शव देखकर बिलख पड़े।
मूल रूप से भुता के रिछा निवासी दानवीर रिटायर्ड फौजी हैं। वह बारादरी के सेटेलाइट के पास भी मकान बना कर रहते हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने गांव से बरेली आ रहे थे। जैसे ही तैयतपुर गांव के पास पहुंचे उसी दौरान एक युवक का घोड़ा बिदक गया और घोड़ा दानवीर की बाइक से टकरा गया। हादसे में दानवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद घोड़ा मालिक मौके से भाग निकला।