Move to Jagran APP

बेफिक्र रहें, अपात्रों का निरस्त कर पात्रों को दिए जा रहे राशनकार्ड

बड़े पैमाने पर अपात्रों को जारी हुए राशनकार्डो को निरस्त कर पूर्ति विभाग पात्रों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। तकरीबन 1800 राशनकार्डों के निरस्त करने की संस्तुति इस माह हुई है। लोकवाणी और जनसुविधा केंद्रों से आनलाइन आवेदन कर जरूरतमंद लोग अपना राशनकार्ड बनवा सकते हैं। दैनिक जागरण के कार्यक्रम में मौजूद जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने लोगों को यह जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 07:02 PM (IST)
बेफिक्र रहें, अपात्रों का निरस्त कर पात्रों को दिए जा रहे राशनकार्ड
बेफिक्र रहें, अपात्रों का निरस्त कर पात्रों को दिए जा रहे राशनकार्ड

जागरण संवाददाता, बरेली: बड़े पैमाने पर अपात्रों को जारी हुए राशनकार्डो को निरस्त कर पूर्ति विभाग पात्रों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। तकरीबन 1,800 राशनकार्डों के निरस्त करने की संस्तुति इस माह हुई है। लोकवाणी और जनसुविधा केंद्रों से आनलाइन आवेदन कर जरूरतमंद लोग अपना राशनकार्ड बनवा सकते हैं। दैनिक जागरण के कार्यक्रम में मौजूद जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने लोगों को यह जानकारी दी।

loksabha election banner

प्रश्न: हरदौनी गांव में राशन घटतौली की शिकायत है। बायोमीट्रिक सिस्टम से राशन लेने के बाद भी हमें खाद्यान्न कम मिल रहा है।

- अहमद हुसैन, भोजीपुरा

उत्तर: राशन पोर्टेबिलिटी सिस्टम लागू है। इस दुकान पर जांच के बाद कार्रवाई करवाते हैं।

प्रश्न: नये राशनकार्ड बनवाने के लिए कहां आवेदन करना होगा।

- अर्जुन, मढ़ीनाथ

उत्तर: पात्रता की 12 शर्तो में से किसी एक में भी शामिल होने पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग की तरफ से सत्यापन के बाद राशनकार्ड बन जाता है। आवेदन आनलाइन जनसेवा केंद्र से होता है।

प्रश्न: हमारी बहन ने राशनकार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक नहीं बना।

- शाहीद, ठिरिया निजावत खां

उत्तर: नजदीकी कार्यालय में दस्तावेज जमा करने होते हैं। सत्यापन में सही पाए जाने पर राशनकार्ड बनता है। आप हमारे कार्यालय में दस्तावेज पहुंचा दें। हम दिखवा लेते हैं।

प्रश्न: हमारे दो बच्चों के नाम राशनकार्ड से कट गए हैं। उनके अंगूठे का निशान बायोमीट्रिक पर नहीं लेता है।

- सिराज, फरीदपुर

उत्तर: बच्चों के आधारकार्ड बने होने पर लोकवाणी केंद्र से आप उनके नाम जोड़वा सकते है। आप फरीदपुर तहसील मे अपने दस्तावेज दे सकते हैं।

प्रश्न: आजमनगर में दो हजार परिवारों के नाम राशनकार्ड से निकल चुके है। यहां कैंप लगवाने की जरूरत है।

- मोईन कुरैशी, आजमनगर

उत्तर: जिन लोगों के नाम राशनकार्ड से निकल गए हैं, लोकवाणी और जनसुविधा केंद्र पहुंचकर ऐसे लोग नए आवेदन कर सकते है। सत्यापन के बाद नाम जोड़वाने के साथ ही नया कार्ड बनवा सकते हैं। सिर्फ आधार कार्ड जरूरी है।

प्रश्न: राशनकार्ड में अपनी बच्ची का नाम शामिल करने का आवेदन किया था। एक साल बाद भी नहीं जुड़ा।

- राजेंद्र शर्मा, प्रेमनगर

उत्तर: आवास विकास कालोनी के डीएसओ कार्यालय में संपर्क कर लीजिए।

प्रश्न: आबादी के अनुपात से 50 फीसद लोगों के ही राशनकार्ड तैयार हुए हैं। लाकडाउन में आधार लिंक नहीं होने से 200 राशनकार्ड कटे थे। अब सिर्फ आधे लोगों के ही राशनकार्ड जोड़े गए हैं।

- शकील, ठिरिया निजावत खां

उत्तर: आधार लिक करने का काम 2016 से चल रहा था। अब 98 फीसद आधार लिक हो चुके हैं। बचे हुए लोगों के ही राशनकार्ड कटे हैं। स्लाट खाली हुए हैं। इन लोगों को एक बार दोबारा आवेदन करना चाहिए।

प्रश्न: शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हूं। मेरा पीला वाला राशनकार्ड निरस्त हुआ है। नया राशनकार्ड कैसे बनवा सकता हूं।

- केके तिवारी, बानखाना

उत्तर: पहले पीला कार्ड हर इच्छुक व्यक्ति का बनता था। अब नियमावली में बदलाव हुआ है। आपकी पात्रता पर संशय है।

प्रश्न: एजेंसी से आए सिलिडर में गैस कम मिल रही है। गुरंग इंटरप्राइजेज एजेंसी की समस्या है।

- अशोक, गंगापुर

उत्तर: बाटमाप विभाग से जांच करानी होगी।

प्रश्न: निजी नौकरी करता हूं। राशनकार्ड के लिए आनलाइन आवेदन किया, लेकिन बना नहीं है।

- राकेश, नवाबगंज

उत्तर: आप आय प्रमाणपत्र बनवा लीजिए। दस्तावेजों के साथ आवेदन करिए, बन जाएगा।

प्रश्न: किसान हूं, राशनकार्ड कटने से दिक्कत बढ़ गई है। मेरे खाते से दूसरे किसान ने अपना धान खरीदवाया था।

- ऋषिपाल, फतेहगंज पूर्वी

उत्तर: आपको शपथपत्र देना होगा। तभी कुछ हो सकता है।

प्रश्न: ज्योति के नाम से राशनकार्ड आवेदन दिया था। सत्यापन शुरू होने से पहले बताया गया कि अभी राशनकार्ड नहीं बनेगा।

- राहुल, फतेहगंज पूर्वी

उत्तर: आप आय प्रमाणपत्र और दस्तावेज के साथ नए सिरे से आवेदन फरीदपुर तहसील में पहुंचाइए। दिखवा लेते हैं।

प्रश्न: हमारा राशनकार्ड कट गया है। हमने अभी गेंहू क्रय केंद्र पर बेचा था।

- संजय कुमार, भगवानपुर कुंदन

उत्तर: जांच होगी। तभी कुछ कह सकते हैं।

प्रश्न: ढाई साल पहले राशनकार्ड का आनलाइन आवेदन किया था। आज तक मैसेज नहीं आया। आय प्रमाणपत्र उस वक्त लगता नहीं था।

- सचिन, चाहवाई

उत्तर: आप हमारे आफिस में दस्तावेज जमा कराइए। तकनीकी समस्या को दूर करा दिया जाएगा।

प्रश्न: भाई के राशन कार्ड के लिए छह महीने पहले आवेदन कराया था। अब तक मिला नहीं।

- शमशुल हसन, भुता

उत्तर: आवेदन रसीद फरीदपुर तहसील में दीजिए। पात्रता में आता होता तो जरूर बन जाएगा।

प्रश्न: किला क्षेत्र के कंट्रोल वाले सुबह से लंबी लाइनें लगवाते हैं, लेकिन राशन वितरण नहीं करते हैं।

- माहताब अली, बाकरगंज

उत्तर: नाम से शिकायत करवाइए। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

प्रश्न: पात्रों के राशनकार्ड कटते हैं और अपात्रों के बनते हैं। नवाबगंज व मीरगंज में सबसे ज्यादा दिक्कत है।

- इमरान अंसारी, बरेली कालेज

उत्तर: पात्रता और अपात्रता के मानकों के सत्यापन होते हैं। अपात्रों को सरेंडर करने चाहिए, दिखवा लेते हैं।

प्रश्न: फतेहगंज पूर्वी में पावर हाउस के आगे स्थित पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल मिलता है। जेनरेटर खराब बताकर मैन्युअल तेल दिया जाता है।

- सोमंत अग्रवाल, फतेहगंज पूर्वी

उत्तर: इसकी पड़ताल करानी होगी। दिखवा लेते हैं।

प्रश्न: उज्ज्वला-2.0 के कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। राशनकार्ड दोबारा कैसे बनेंगे?

- महेश राठौर, फतेहगंज पूर्वी

उत्तर: अपात्र होकर कटने वाले राशनकार्ड नहीं बनेंगे। पात्र होने पर उनके राशनकार्ड बनने की उम्मीद है। उज्जवला-2.0 के तहत बरेली में कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।

प्रश्न: राशनकार्ड से नाम कटा है। आनलाइन जुड़वाने की कोशिश की। बताया गया कि अभी इंतजार करना पड़ेगा।

- शांतिदेवी, फरीदपुर

उत्तर: सही जानकारी नहीं है। आपका नाम जुड़ जाएगा। लोकवाणी केंद्र पर कह दीजिएगा कि डीएसओ साहब ने निर्देश दिए हैं।

प्रश्न: हरियाली किसान बाजार से गैस कनेक्शन कराया था। बाद में कनेक्शन चठिया फैजुपुर में ट्रांसफर किया गया। अब होम डिलीवरी नहीं हो रही है। सिलिडर लेने के लिए 30-40 रुपये अतिरिक्त देना पड़ता है।

- सुशील, निबड़िया फतेहगंज पूर्वी

उत्तर: आयल कंपनी में आवेदन करना होगा। एक कापी हमे भी भेजिए।

प्रश्न: हमारा अचानक ही राशनकार्ड कट गया। क्या करना होगा?

- सुदीप, निबदिया

उत्तर: आपको कार्यालय में संपर्क करना होगा। आवेदन की जांच करवा ली जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.