रामगंगा पुल की रेलिंग टूटी, एक्सपेंशन ज्वाइंट भी उखड़े, गिरने का खतरा
बदायूं रोड पर रामगंगा पुल से होकर निकलने वाले सतर्क रहें तभी बेहतर। नदी के ऊपर पुल की दोनों ओर से रेलिंग टूट गई है।
बरेली, जेएनएन : बदायूं रोड पर रामगंगा पुल से होकर निकलने वाले सतर्क रहें तभी बेहतर। नदी के ऊपर पुल की दोनों ओर से रेलिंग टूट गई है। इससे वहां से गिरने का खतरा बना हुआ है। पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट भी उखड़ गए हैैं और उसके बेयङ्क्षरग भी खुलने लगे हैैं। इससे वर्षों पुराने पुल पर हादसे की आशंका बन गई है। लोगों को वहां से निकलने में डर लगने लगा है।
बरेली-बदायूं मार्ग पर रामगंगा नदी के ऊपर वर्षों पुराना टू-लेन पुल है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन गुजरते हैैं। वर्षों पुराना यह पुल अब जर्जर हालत में पहुंच चुका है। करीब डेढ़ साल पहले पीडब्ल्यूडी ने इसके एक्सपेंशन ज्वाइंट ठीक करने के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए। एक बार फिर ज्वाइंट उखड़ गए हैैं। इससे बड़ी बात पुल की दोनों ओर से रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है।
क्षतिग्रस्त रेलिंग से बड़े वाहनों के भी सीधे नदी में गिरने की आशंका बनी हुई है। नीचे गहरी नदी में पानी बह रहा है और ऊपर पुल की टूटी हुई रेलिंग हादसे को दावत दे रही हैै। इतना ही नहीं पुल के बेयङ्क्षरग भी अपनी जगह से हिल गए हैैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने के आसार बन गए हैैं। सबसे अधिक खतरा रात के वक्त है। अंधेरा होने के कारण वाहनों के गिरने का अधिक खतरा है। पीडब्ल्यूडी ने अब तक वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।
बजट खत्म होने पर रुका सामानांतर पुल का निर्माण
बरेली : रामगंगा नदी पर सेतु निगम नए पुल का निर्माण करवा रहा है। करीब दो साल से चल रहा काम बजट के अभाव में कुछ दिन पहले रुक चुका है। सेतु निगम ने 63 करोड़ का रिवाइज एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सेतु निगम करीब 62 फीसद काम पूरा होने का दावा कर रहा है।
पुल की मरम्मत के लिए बजट की मांग
रामगंगा ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। मौके पर रेलिंग टूटी हुई और बेयङ्क्षरग अपने जगह से हिले हुए मिले। इसकी जानकारी आला अफसरों को दी जा रही है। वहां से पुल की मरम्मत के लिए बजट की मांग की जा रही है।- राकेश राजवंशी, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप