Move to Jagran APP

शेल्टर होम में क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों ने घर भिजवाने के लिए की भूख हडताल Bareilly News

तीन दिन पहले क्वारंटाइन किए गए 72 प्रवासियों ने भूख हड़ताल कर दी। प्रवासियों ने प्रशासनिक अफसरों से घर भेजने की मांग की।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 01:58 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 01:58 PM (IST)
शेल्टर होम में क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों ने घर भिजवाने के लिए की भूख हडताल Bareilly News
शेल्टर होम में क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों ने घर भिजवाने के लिए की भूख हडताल Bareilly News

बरेली, जेएनएन। मीरगंज के आरपी इंटर कॉलेज में ठहरे बिहार के 57 प्रवासियों को घर भेजने के बाद मंगलवार को तीन दिन पहले क्वारंटाइन किए गए 72 प्रवासियों ने भूख हड़ताल कर दी। प्रवासियों ने प्रशासनिक अफसरों से घर भेजने की मांग की। हड़ताल की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम ने प्रवासियाें को शांत कराते हुए आश्वासन देकर भूख हड़ताल समाप्त करवा दी।

loksabha election banner

तीन दिन पहले मीरगंज बार्डर पर 72 प्रवासी पकडे़ गए थे। जिनमें से 28 बिहार व 44 यूपी के हैं। इन सभी को क्वारंटाइन कराया गया है। कुछ दिन पहले बिहार के 57 प्रवासियो ने भूख हड़ताल कर घर भेजने की मांग की थी। जिसके बाद प्रशासन ने सोमवार को घर भेज दिया।

उसी तर्ज पर मंगलवार को क्वारंटाइन किए गए 72 प्रवासियो ने भी भूख हड़़ताल कर दी। जिसकी जानकारी पाकर मौके पहुंचे एसडीएम मीरगंज राजेश चंद्र ने प्रवासियों से वार्ता की। इसके साथ ही उन्हें घर भिजवाने का आश्वासन भी दिया। करीब एक घंटे बाद सभी मान गए और भूख हड़ताल समाप्त कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.