Move to Jagran APP

ट्रैक्टर पलटने से पंजाब के स्टेट लेवल हॉकी प्लेयर की मौत, सदमे में नानी ने दम तोड़ा

जोगराजपुर में गेहूं भरी ट्राली चकरोड पर चढ़ाते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में पंजाब की हॉकी टीम खेल चुके हरजीत सिंह की मौत हो गई। कुछ ही देर बाद नानी ने भी दम तोड़ दिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 11:45 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 11:45 AM (IST)
ट्रैक्टर पलटने से पंजाब के स्टेट लेवल हॉकी प्लेयर की मौत, सदमे में नानी ने दम तोड़ा
ट्रैक्टर पलटने से पंजाब के स्टेट लेवल हॉकी प्लेयर की मौत, सदमे में नानी ने दम तोड़ा

जेएनएन, पीलीभीत : जोगराजपुर में गेहूं भरी ट्राली चकरोड पर चढ़ाते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में पंजाब की हॉकी टीम खेल चुके हरजीत सिंह की मौत हो गई। उनकी मौत से वृद्ध नानी करतार कौर को गहरा सदमा लगा और कुछ ही देर बाद नानी ने भी दम तोड़ दिया। वृद्धा का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

loksabha election banner

सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव गदिहर निवासी 93 वर्षीय करतार कौर के घर मंगलवार सुबह पंजाब के फतेहगढ़ रहने वाला उनका नाती हरजीत सिंह (34) आया था। शाम को घर के पास कंबाइन से गेहूं की कटाई हो रही थी। इस दौरान हरजीत सिंह ट्राली में गेहूं भरकर घर लाने लगा। तभी अचानक ऊंचे स्थान पर ट्राली चढ़ाते समय ट्रैक्टर पलट गया। जिससे हरजीत ट्रैक्टर के नीचे दब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। उसे उपचार के लिए पूरनपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब घटना की जानकारी हरजीत की नानी को हुई तो वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। कुछ देर बाद हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। सूचना पर थाना सेहरामऊ पुलिस ने हरजीत सिंह का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

हॉकी का अच्छे खिलाड़ी थे हरजीत सिंह

परिवार के ही बलवीर सिंह ने बताया कि हरजीत हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे। पंजाब में उसने काफी दिन हॉकी खेली। एक बार वह पंजाब की टीम के साथ लखनऊ भी हॉकी खेलने आए थे। खेल के दौरान उसे कई पुरस्कार भी मिले थे।

दस साल पहले ननिहाल में खरीदी थी जमीन

परिजनों के मुताबिक, हरजीत ने दस साल पहले नानी के घर के पास ही करीब आठ एकड़ जमीन खरीदी थी। जिस पर वह स्वयं खेती करता था और अक्सर पंजाब से आता-जाता रहता था। मंगलवार को पंजाब से गेहूं कटवाने के लिए आया था। हरजीत की वर्ष 2009 में शादी हुई थी। सात वर्षीय बेटी शगुन और पांच वर्षीय बेटा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.