प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ने कहा- सपा में विलय नहीं, जरूरत पड़ी तो गठबंधन Bareilly News
प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भले ही अभी काफी वक्त है लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी से अपनी भूमिका बना रहे हैैं।
जेएनएन, बरेली: प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भले ही अभी काफी वक्त है लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी से अपनी भूमिका बना रहे हैैं। एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए रामपुर जाते समय उन्होंने परसाखेड़ा के एक मैरिज हॉल में पत्रकारों से बातचीत की। समाजवादी पार्टी में फिर जाने के सवाल पर कहा कि सपा में विलय संभव नहीं है। हां, प्रदेश के विधानसभा 2022 चुनाव में जरूरत पड़ी तो सपा के साथ गठबंधन कर सकते हैैं।
प्रसपा मुखिया ने कहा कि सूबे में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। शासन व प्रशासन में बैठे आला अधिकारी मंत्री और नेताओं व जनप्रतिनिधियों की बात सुनने को भी तैयार नहीं हैं। देश मंदी के दौर से जूझ रहा। वहीं, रोजगार की स्थिति भी चरमराई हुई है। अब होमागार्डों को भी बेरोजगार करने की तैयारी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा करते हुए बोले कि पीडि़तों को न्याय मिलना दूर, उनकी थानों में पिटाई हो रही।