Move to Jagran APP

12वीं के छात्र को पीआरवी ने कुचला, होलिका दहन के लिए मृतक लेने गया था लकड़ी

होलिका के लिए लकड़ी के प्रबंध में जुटे 12वीं के छात्र महेंद्र को पीआरवी (पब्लिक रेस्पांस व्हीकल) ने कुचल दिया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 07:05 PM (IST)
12वीं के छात्र को पीआरवी ने कुचला, होलिका दहन के लिए मृतक लेने गया था लकड़ी
होलिका के लिए लकड़ी के प्रबंध में जुटे 12वीं के छात्र महेंद्र को पीआरवी (पब्लिक रेस्पांस व्हीकल) ने कुचल दिया।

 बरेली, जेएनएन। होलिका के लिए लकड़ी के प्रबंध में जुटे 12वीं के छात्र महेंद्र को पीआरवी (पब्लिक रेस्पांस व्हीकल) ने कुचल दिया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजनों ने पीआरवी चालक हेड कांस्टेबल जितेंद्र पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता राजेंद्र की तहरीर पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

loksabha election banner

घटना रविवार रात की है। भुता के अहिरोला के रहने वाले महेंद्र अपने साथियों संग होलिका के लिए लकड़ी एकत्रित करने में जुटे थे। पिता राजेंद्र के मुताबिक, पैदल ही महेंद्र व उसके साथ गांव में होलिका के लिए लकड़ी लेकर आए रहे थे। इसी दौरान भुता-बीसलपुर मार्ग के अहिरोला तिराहे स्थित गांव के मोड़ के पास अचानक से गुजरी पीआरवी 217 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक को छोड़ सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। खुशियों के मौके पर बेटे की मौत पर पिता ने पुलिसकर्मी को दोषी ठहराया। पीआरवी चालक हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। कहा कि शराब के नशे में गाड़ी चलाने से बेटा दुर्घटना का शिकार हुआ। हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के खिलाफ भुता थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 चालक खा रहा था खाना...इवेंट पर गाड़ी लेकर निकले थे जितेंद्र

पुलिस के मुताबिक, पीआरवी 217 पर चालक के रूप में होमगार्ड महेंद्र की तैनाती थी। महेंद्र खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक से इवेंट की सूचना प्राप्त हुई। इस पर हेड कांस्टेबल जितेंद्र खुद ही गाड़ी लेकर निकल पड़े। इसी दौरान 12वीं का छात्र महेंद्र वाहन की चपेट में आ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.