बरेली में लैंड नहीं कर सका प्रियंका चोपड़ा का प्लेन, दिल्ली एयरपोर्ट से भेजा वीडियो
बरेली में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आज प्रियंका चोपड़ा विशिष्टि अतिथि थी। यहां पर मौसम खराब होने के कारण प्रियंका चोपड़ा के चार्टर्ड प्लेन को एटीसी से लैंडिग की परमीशन नहीं मिली।
बरेली (जेएनएन)। बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपने ही शहर में नहीं उतर सकीं। खराब मौसम के कारण उनका चार्टर्ड प्लेन लैंड नहीं कर सका और वह बरेली के ऊपर से ही वापस नई दिल्ली लौट गईं।
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में खराब मौसम के चलते नहीं आ पाने पर प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली एयरपोर्ट से भेजा वीडियो सभी से जल्द शहर आने का किया वादा। उन्हें यहाँ दी जानी डॉक्टरेट की मानद उपाधि। दिल्ली में फ्लाइट कैंसिल होने से पहले प्रियंका ने मां और भाई के साथ सेल्फ़ी ली। आज उनको बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में डाक्टरेट की मानद उपाधि मिलनी थी। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आज केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन मुख्य अतिथि थे।
बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर आज खराब मौसम के कारण प्रियंका चोपड़ा का चार्टर्ड विमान लैंड नहीं कर सका। इसके कारण प्रियंका चोपड़ा विमान के अंदर से ही अपने शहर का आसमान से दीदार कर नई दिल्ली एयरपोर्ट वापस लौट गईं। आज बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होना था।
बरेली में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आज प्रियंका चोपड़ा विशिष्टि अतिथि थी। यहां पर मौसम खराब होने के कारण प्रियंका चोपड़ा के चार्टर्ड प्लेन को एटीसी से लैंडिग की परमीशन नहीं मिली। मौसम खराब होने के कारण उनका चार्टर्ड विमान त्रिशूल एयरबेस नहीं पहुंचा। प्रियंका चोपड़ा को लेकर आने वाले प्राइवेट एयरक्राफ्ट फॉल्कन के कोआर्डिनेशन कर्मचारियों को बरेली में फिलहाल 2 घंटे तक रुकने के लिए कहा गया है।
टीचर्स को याद रखना, उनके दिए ज्ञान, मूल्यों, बातो पर ध्यान देना
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में डॉ हर्षवर्धन ने छात्रों से कहा कि आप समाज सेवा में प्रवेश कर रहे हो। हमेशा अपने टीचर्स को याद रखना, उनके दिए ज्ञान, मूल्यों, बातो पर ध्यान देना। जीवन मे कितनी भी खराब किस्मत लेकर पैदा हो और सफलता पाना चाहते हो तो उसकी सीढ़ी सिर्फ ईमानदारी है।आपको डॉक्टर बनने का मौका मिला है, भगवान कि कृपा है, इसलिए समाज की सेवा मन लगाकर करें। सबसे खास आपका व्यवहार होना चाहिए, मेरे टीचर्स के आशीर्वाद से ही आज सफल हूँ। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मरीज की हिस्ट्री व अच्छी जांच से इलाज आसान होता है। दवाओं की लंबी लिस्ट से नही, ईमानदारी, सच्चाई और कर्म की शक्ति अगर नही भूलोगे तो निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवहार में थोड़ा सुधार, मरीज को प्यार से चिकित्सा के गिरते स्तर को सुधारा जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। हर किसी को उनपर विश्वास है, पीएम 70 साल से पिछड़े देश के विकास का काम कर रहे है। स्वास्थ्य के दिशा में कई काम हो रहे है। 2022 में हम नए विकासशील देश के रूप में होंगे।
बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इंतजार में छात्र-छात्राएं सड़क के दोनों ओर खड़े थे। बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अब उनके शहर में भी सम्मान देने की जोरदार तैयारी थी। प्रियंका चोपड़ा को बरेली अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में ख्याति प्राप्त कर चुकी इस अभिनेत्री को कुलपति केशव कुमार अग्रवाल आज सम्मानित करेंगे। इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद थे।
प्रियंका चोपड़ा करीब पांच वर्ष बाद अपने गृहनगर आ रही थी। 35 वर्षीय अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि समाज के लिए प्रियंका जो काम कर रही है उसकी प्रशंसा होने और उसे सम्मान मिलने से मुझे काफी खुशी और संतुष्टि मिलती है।